फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी-रोहतक रेलवे लाइन के बीच में आई ढलान पर रेलवे संरक्षा आयुक्त ने 40 मिनट जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन के अंतिम चरण के निरीक्षण के लिए रेलवे संरक्षा आयुक्त आरके शर्मा ने बारीकी से जांच की। गढ़ी स्टेशन पर जांच के दौरान पेंट का रंग देखकर अधिकारियों व ठेकेदार को कहा कि आप नियमानुसार काम नहीं कर रहे हैं। वहीं गढ़ी स्टेशन पर जनरेटर को चलवा कर जांच की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व ठेकेदार से कई सवालों के जवाब पूछे। जिसे बताने के लिए अधिकारियों के माथे पर पसीने छूट गए।
विज्ञापन

रेलवे संरक्षा आयुक्त आरके शर्मा जांच करने के लिए सुबह साढ़े ग्यारह बजे सीआरएस स्पेशल कोच में सवार होकर गढ़ी पहुंचे। उन्होंने पहले गढ़ी स्टेशन की जांच की। गढ़ी स्टेशन पर डीजी रूम में जनरेटर चलवाकर जांच की। यहां जब बीते महीने उन्होंने निरीक्षण किया था तो उन्हें कुछ खामियां मिली थीं, जिसे उन्होंने तब ठीक करने के लिए कहा था। इसके बाद एसएस रूम में इंस्टॉल किए गए सिस्टम की दिशा बदलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं स्टेशन पर पेंट को देखकर वह थोड़ा अचंभित हुए और उन्होंने अधिकारियों व ठेकेदारों को कहा कि नियम के हिसाब से काम नहीं किया गया है। कुछ जगह से पेंट उखड़ा मिला तो कहा कि अभी ट्रेन नहीं चली उससे पहले ही पेंट उखड़ गया। इसके बाद ट्रॉली रेल पर सवार हो कर हांसी तक कि रेलवे लाइन की जांच के लिए निकले। करीब ढाई घंटे में वह भिवानी रोड पर रेलवे लाइन के अंडरब्रिज पर पहुंचे। भिवानी रोड पर अंडरब्रिज से वह उतर कर सड़क पर आए। इस दौरान उन्होंने अंडर ब्रिज की खुद पैमाइश की। इस दौरान भारतीय रेल, ग्रह मंत्रालय, उत्तर रेलवे के अधिकारी, ठेकेदार उनके साथ दिखे।

ढलान की जांच की, पूछा ढलान कैसे आई
इस दौरान गढ़ी से हांसी के बीच में भिवानी अंडरब्रिज के समीप रेलवे लाइन पर एक ढलान आती है। इस ढलान पर करीब 40 मिनट तक जांच की। उन्होंने ढलान आने का कारण पूछा। इसके बाद तोशाम रोड पर ओवरब्रिज के नीचे भी जांच की। यहां पर ओवरब्रिज के बारे में अधिकारियों से पूछा।
विज्ञापन


हांसी में अधिकारियों के साथ मीटिंग की
रेलवे संरक्षा आयुक्त जांच करते हुए हांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर लंच के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ रेल में बैठकर पूरी जानकारी ली। शाम करीब साढ़े चार बजे सीआरएस स्पेशल कोच रवाना हुई। इस दौरान पहले गढ़ी तक 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेन दौड़ाई। जिसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए। सीआरएस के बाद ही इस रेलवे लाइन पर ट्रेन चलने को हरी झंडी मिलेगी।

फाटक बंद से लगा जाम
गढ़ी से हांसी रेलवे लाइन के सीआरएस के दौरान तोशाम रोड से ढाणी राजू रोड पर रेलवे लाइन पर अधिकांश समय फाटक बंद रहा। जिससे यहां पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बीच-बीच में फाटक खोलकर वाहनों को निकाला गया।


बीकानेर मंडल के अधिकारी भी पहुंचे
रेलवे संरक्षा आयुक्त के हांसी में पहुंचने पर उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि हांसी रेलवे स्टेशन उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के अधीन आता है। जबकि हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के अधीन आती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें