हिसार। सैनिक छावनी में स्कूटी फिसलने से घायल हुई हवलदार की पत्नी 32 वर्षीय नितिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार केसर सिंह सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार शाम को उनकी पत्नी नितिका स्कूटी पर सवार होकर सैनिक परिसर की ही मार्केट में सामान लेने के लिए जा रही थी। अचानक स्कूटी फिसल गई जिस कारण नितिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जख्मी हालत में उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद