फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आरोपी महिला की तलाश के लिए रेलवे पुलिस ने चंडीगढ़, रोहतक, दिल्ली में दबिश दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आठ माह के बच्चे शिवम को खोजने में जुटी रेलवे पुलिस ने मंगलवार को चंडीगढ़, रोहतक और दिल्ली में आरोपी महिला की तलाश में दबिश दी। इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख बाजारों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन पांचवें दिन भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस ने बच्चे को खोजने के लिए दिल्ली पुलिस से भी समन्वय किया है। कई थानों में आरोपी महिला की फोटो जारी की गई है। साथ ही राजस्थान और पंजाब पुलिस से भी संपर्क कर मदद मांगी गई है। दरअसल, पति से झगड़ा होने पर चंडीगढ़ से ट्रेन में बैठकर शुक्रवार को हिसार रेलवे स्टेशन पर पहुंची महिला लाडली का प्लेटफार्म नंबर-1 से आठ माह का बच्चा दूसरी महिला लेकर फरार हो गई थी। महिला उस समय बाथरूम में नहाने गई थी। मगर जब महिला बाहर निकली तो बच्चा और दूसरी महिला गायब मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें