हिसार रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को कोटा के लिए कोई ट्रेन रवाना नहीं की गई। जबकि यात्री ट्रेन का सुबह से इंतजार करते रहे। हालांकि शुक्रवार दोपहर को ट्रेन चूरू से हिसार पहुंची थी, लेकिन उस ट्रेन पर चूरू-हिसार-सुपरफास्ट एक्सप्रेस लिखा हुआ है। यह ट्रेन शुक्रवार को हिसार रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। अब रेलवे अधिकारियों की ओर से कोटा से दूसरी ट्रेन आने की बात कही जा रही है। जोकि नियमित चलेगी। उधर, स्टेशन अधीक्षक केएल चौधरी का कहना है कि अभी ट्रेन चलाने के लिए उन्हें बीकानेर मंडल से कोई पत्र नहीं मिला है। बता दें, कि शुक्रवार को चूरू से सांसद राहुल कस्वां ने चूरू से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। दोपहर 12 बजे ट्रेन हिसार पहुंच गई थी, लेकिन पूरे दिन ट्रेन हिसार स्टेशन पर ही खड़ी रही, लेकिन अब कोटा से दूसरी ट्रेन आने की बात कही जा रही है।
इन रूट से होकर पहुंचेंगी ट्रेन हिसार
सोमवार, बुधवार, वीरवार और शनिवार को ट्रेन कोटा से जयपुर, सीकर, लोहारू होते हुए हिसार पहुंचेगी, जबकि मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को ट्रेन कोटा से जयपुर, सीकर, चूरू होते हुए हिसार पहुंचेंगी। यह ट्रेन रोजाना हिसार से शाम 4.35 बजे कोटा के लिए रवाना होगी।
शुक्रवार को हिसार से कोटा कोई ट्रेन नहीं गई। ट्रेन चलाने के लिए अभी कोई पत्र नहीं मिला है। बीकानेर मंडल से पत्र मिलने के बाद ही ट्रेन चलाई जाएगी।
केएल चौधरी, स्टेशन अधीक्षक।