फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन से पचपन तक के लोगों ने की राहगिरी

Sun, 06 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
rahgiri - फोटो : Bureau
विज्ञापन
शहर में हुए दूसरे राहगिरी कार्यक्रम में रविवार को पुलिस और पब्लिक ने जमकर डांस किया। बचपन से लेकर पचपन वर्ष तक के लोग राहगिरी में विभिन्न खेलों में शामिल रहे। पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी आमजन के साथ विभिन्न खेलों का मजा लिया। गवर्नमेंट कॉलेज मैदान के पास वाली स्टेज पर चल रहे ऐरोबिक डांस और एचएयू गेट के पास वाली स्टेज पर हो रही विभिन्न परफॉर्मेंस व डांस सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहे। इस बार राहगिरी में पिछली बार से अधिक लोग आए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में आईजी ओपी सिंह ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद उन्होंने मैराथन की प्रमोशनल टीम के साथ दौड़ लगाकर लोगों को मैराथन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। वहीं एसपी अश्विन शैणवी ने इस मौके पर साइकिल रनिंग करते हुए लोगों को राहगिरी में आने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं एक छोटी बच्ची ने लड़की बचाने को लेकर शानदार कविता सुना खूब तालियां बटोरी। एक तरफ नेकी की दिवार भी लगाई गई। जिस पर कई लोगों ने कपड़े रख नेकदिली दिखाई। अब 12 नवंबर को मैराथन होगी।

पुलिस के साथ सेल्फी हो जाए
राहगिरी के दौरान लोगों ने पुलिस के साथ खूब सेल्फी ली। बच्चे और युवा एसपी के साथ सेल्फी लेते दिखे। वहीं लड़कियों ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ फोटो खिंचवाई। एसपी अश्विन शैणवी इस मौके पर बच्चों के साथ जी भर कर डांस किया। वे स्वयं बच्चों के हाथ पकड़ कर उनके साथ डांस करते रहे।
विज्ञापन


लोग हुए शामिल
राहगीरी में पिछली बार की अपेक्षा इस बार अधिक भीड़ रही। बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों के साथ आए थे। शहरवासियों ने इस मौके पर विभिन्न खेलों को लुत्फ उठाया। हालांकि इस बार कम इवेंट रहे। लेकिन उन इवेंट्स में आमजन पूरी तरह से शामिल रहा। लोगों ने एरोबिक डांस के अलावा, दूसरे कार्यक्रमों बैडमिंटन, साइकिलिंग, स्केटिंग, चेस, गोला फेंक, रस्सी कूद, स्टापू आदि में रुचि दिखाई।

नो गन, नो पॉलीथिन, नो ड्रग्स
राहगिरी के दौरान विभिन्न संस्थाओं के लोगों और छोटे बच्चों ने आमजन को जागरूक किया। इस दौरान विभिन्न विद्यार्थियों ने नो गन फॉर वॉयलेशन, पॉलीथिन का यूज न करें आदि का संदेश देती तख्तियां थमाए रखी। वहीं छोटे बच्चों ने पर्यावरण का संदेश देने वाला नाटक पेश किया। जीजेयू के एनएसएस के छात्रों ने ड्रग्स को लेकर नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें