फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन नै खुड्डे लाइन लगा दयो, फेर भी शिकायत आवै तो सस्पेंड कर दयो

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला रविवार को शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित खुले दरबार में एक्शन मोड में दिखाई दिए। शिकायत मिलने पर उन्होंने जमकर अधिकारियों की क्लास ली। खुले दरबार में ग्रामीणों के एक लाइनमैन के खिलाफ शिकायत की तो मंत्री ने धनाना गांव के लाइनमैन विरेंद्र का तबादला करने व भिवानी एसई को आदेश दिए कि लाइनमैन नै खुड्डे लाइन लगा द्यो, फेर भी शिकायत आवै तो सस्पेंड कर द्यो।
विज्ञापन

वहीं मुंढाल के एसडीओ की कार्यप्रणाली सही न मिलने पर मंत्री ने कहा कि एसडीओ साहब, नौकरी मै मन कोणी लागदा कै। खुले दरबार में देपल, कनौह, गोरछी, चैनत, मसूदपुर, जमावड़ी, डोभी, माजरा, मुकलान, खांडा खेड़ी, खरक पूनिया, नारनौंद, मुंढाल कलां के ग्रामीणों ने ट्यूबवेल कनेक्शन, नए मीटर लगाने, बिल ज्यादा आने, खंबे लगाने, टूटे हुए खंभों को बदलने, बिजली कट लगने, कम पावर सप्लाई संबंधी समस्याएं रखीं। ऊर्जा मंत्री ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह को गश्त बढ़ाने के अलावा संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
पांच साल पहले ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए भरी थी पूरी राशि, आज तक नहीं मिला
खुले दरबार में करीब 20 किसान तो ऐसे आए जो ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए अपनी पूरी राशि बिजली निगम के खाते में जमा करवा चुके हैं और पांच साल से निगम के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं मिला। इस पर बिजली मंत्री ने निगम के एसई को आदेश दिए कि जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी जमा करवा रखी है, उन्हें शीघ्र कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन

लाइनमैन नहीं करता सही ढंग से व्यवहार
भिवानी जिले के गांव धनाना के पास स्थित एक ढाणी के लोग खुले दरबार में पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांव में तैनात लाइनमैन विरेंद्र का लोगों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। लोग उसके पास कोई शिकायत करने जाते हैं तो वह कुछ नहीं करता। इस पर रणजीत चौटाला ने धनाना गांव के लाइनमैन विरेंद्र का ट्रांसफर का दिया व भिवानी एसई को आदेश दिए कि लाइनमैन नै खुड्डे लाइन लगा द्यो, फेर भी शिकायत आवै तो सस्पेंड कर द्यो।
गांव में एक माह से है बिजलीसंकट, अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई
मुंढाल कलां के पूर्व सरपंच राज ने मंत्री से कहा कि हमारे गांव में पिछले 1 महीने से बिजली की समस्या बनी हुई है, जिससे पूरा गांव परेशान है। नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए एसडीओ को कई बार कह चुके हैं। इस पर एसडीओ संजय ने कहा कि हमने एस्टीमेट बनाकर डिविजन में भेज रखा है। मंत्री ने जब एसडीओ से एस्टीमेट से संबंधित कागज मांगा तो एसडीओ ने कहा कि कागज तो मेरे पास नहीं है। इस पर मंत्री ने कहा कि एसडीओ साहब, नौकरी मै मन कोणी लागदा कै।
बिजली निगम के अधिकारियों को ये दिए आदेश
मंत्री रणजीत चौटाला ने विभिन्न गांवों के नागरिकों की बिजली पोल, तार व ट्रांसफार्मर लगाने संबंधी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के लिए के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने निगम के अधिकारियों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति करने और जनसमस्याओं का निराकरण प्राथमिक स्तर पर करने की हिदायत दी। ऊर्जा मंत्री ने गांव सिवानी बोलान में गंदे पानी की निकासी शीघ्र करवाने के लिए एसडीएम अश्वीर नैन व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रणजीत चौटाला ने गांव खरड़ के रामचंद्र को अपने बच्चे के इलाज के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें