फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसियों से खाली सिलेंडर लेकर लौटे उपभोक्ता

Sun, 24 Apr 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
एजेंसियों से खाली सिलेंडर लेकर लौटे उपभोक्ता - फोटो : bureau
विज्ञापन
सांई गैस एजेंसी में पिस्तौल के बल पर की गई लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के गुस्साए गैस एजेंसी संचालकों ने शनिवार को जिलेभर हड़ताल रखी। गैस एजेंसियों की हड़ताल के कारण हजारों उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। पुलिस की ओर से किसी तरह का आश्वासन न मिलने पर हड़ताल को आगे जारी रखने का फैसला लिया।  
विज्ञापन


हिसार गैस एजेंसी एसोसिएशन के सदस्यों ने शनिवार को फव्वारा चौक पर दीनबंधु सर छोटूराम की प्रतिमा के पास धरना देकर रोष जाहिर किया। हड़ताल के चलते शनिवार को लगभग हजारों उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई। जिले की 25 गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं को खाली सिलेंडर के साथ ही वापस लौटना पड़ा।

नए कनेक्शन, कनेक्शन ट्रांसफर, रेगुलेटर बदलने, रबड़ पाइप लेने सहित अन्य कार्यों के एजेंसी पहुंचे उपभोक्ता भी खाली हाथ लौटे। एजेंसियों के शटर पर ताले लगाकर हड़ताल के बैनर लटकाए गए थे। पुलिस और प्रशासन की ओर से किसी अधिकारी ने हड़ताल समाप्त कराने का प्रयास नहीं किया। इसके चलते एसोसिएशन ने शाम पांच बजे मीटिंग कर फैसला लिया कि रविवार को भी हड़ताल जारी रखेंगे। अगर हड़ताल लंबी चली तो शहर में एलपीजी आपूर्ति चरमरा जाएगी। उपभोक्ताओं को व्यापक स्तर पर परेशानी होगी।
विज्ञापन



इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सतेंद्र सिंह, जिला उपप्रधान संदीप जिंदल, ईश्वर सिंह, सह सचिव शिवलाल, कोषाध्यक्ष विक्रम राठौड़ सहित बरवाला, आदमपुर, हांसी, उकलाना, कौथकलां और नारनौंद के वितरक मौजूद थे।

आरोप : पुलिस ने मांगे एक हजार, नहीं दिए तो किया चालान
एसोसिएशन के महासचिव और सांई गैस एजेंसी के मालिक विक्रम सिंह ने आरोप लगाया कि शनिवार सांई गैस एजेंसी की टाटा ऐस शनिवार को कैमरी रोड से शहर की ओर आ रही थी। इंडियन पेट्रोल पंप के नजदीक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे रोककर पुलिस बैरियर को कैंट तक छोड़कर आने को कहा। गैस एजेंसी कारिंदों के मना करने पर पुलिस ने एक हजार रुपये देने की मांग की। जब कारिंदों ने इसके लिए भी असमर्थता जताई तो गाड़ी का चालान काट दिया गया।

प्रशासन कितना गंभीर, साबित कर दिया
एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र ने बताया कि गैस एजेंसियों पर इससे पहले भी लूट की पांच घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस प्रशासन किसी भी मामले में कोई सुराग नहीं लगा पाई है। आपराधिक और असामाजिक तत्वों के लोग खुलकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। धरनास्थल पर किसी भी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी के न पहुंचने से यह साबित हो गया है कि प्रशासन लोगों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है।

इन्होंने दिया समर्थन
हड़ताल को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग गर्ग, हिसार जनसंघर्ष समिति गौतम सरदाना, अनाजमंडी व्यापारी एसोसिएशन से प्रधान संतलाल, पेट्रोल पंप एसोसिएशन प्रधान अनुज गोयल, स्वर्णकार संघ हिसार से रामनिवास सोनी, इनेलो से पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, राजगुरु मार्केट एसोसिएशन, डोगरान मोहल्ला एसोसिएशन, ग्रोवर मार्केट एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें