छूट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों के लिए शुक्रवार को आखिरी मौका है। कोई भी प्रॉपर्टी मालिक जिनका एरियर बकाया है वे बड़ी छूट का फायदा उठा सकते हैं। नगर निगम में छूट के आखिरी दिन भीड़ बढ़ सकती है। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अंतिम दिन के लिए उनके पास पूरे प्रबंध हैं।
दिखा रहे हैं लोग कम रुचि
प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने को लेकर शहरवासी कम रुचि दिखा रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी इस बार टैक्स जमा करवाने में कामयाब नहीं हो पा रहे। अधिकारियों के लाख प्रयास के बावजूद लोग टैक्स भरने के लिए निगम में नहीं आ रहे। आम लोगों में फीडबैक गलत गया हुआ है। चर्चा है कि ब्रांच में बैठे एक अधिकारी की पब्लिक डीलिंग खराब है, जिसके कारण लोग टैक्स ब्रांच में जाने से कतराते हैं। उस अधिकारी की मेयर, डिप्टी मेयर सहित पार्षदों ने शिकायत भी की थी।
आम लोगों से अपील है कि 25 प्रतिशत छूट के साथ एरियर सहित एक मुश्त टैक्स जमा करवा सकते हैं। यह मौका 31 मार्च तक रहेगा। इसके बाद टैक्स जमा न करवाने वालों से ब्याज सहित टैक्स भरवाया जाएगा।
- इंद्रजीत, ईओ नगर निगम