हिसार। जिले में शिक्षकों की कमी निरंतर खलती जा रही है। सोमवार को जिले के 5 बीईओ यानी खंड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति हुई। ये पांचों खंड शिक्षा अधिकारी अब डिप्टी डीईओ बन गए हैं। इनके डिप्टी डीईओ बनते ही जिले में अब 7 खंड शिक्षा अधिकारियों की कुर्सियां खाली हो गई हैं। फिलहाल जिले के 9 खंडों में से सिर्फ दो ही खंडों में शिक्षा अधिकारी रेगुलर कार्यरत हैं।
जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हांसी प्रथम खंड की बीईओ कांता देवी का भिवानी शिक्षा विभाग में डिप्टी डीईओ के पद पर प्रमोशन हुआ है। हांसी द्वितीय खंड की बीईओ सुनीत रानी का सिरसा में डिप्टी डीईओ के पद पर प्रमोशन हुआ है। हिसार प्रथम खंड के बीईओ प्रदीप कुमार फतेेहाबाद के डिप्टी डीईओ बन गए हैं। अग्रोहा की बीईओ सुनीता भाकर सिरसा में डिप्टी डीईओ बन गई हैं। वहीं हिसार के द्वितीय खंड की बीईओ सुनीता पूनिया का हिसार में ही डिप्टी डीईओ की पोस्ट पर पदोन्नत हुआ है। उकलाना व बरवाला दोनों खंडों में रेगुलर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यरत हैं। फिलहाल जिले में हांसी प्रथम, हांसी द्वितीय, हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय, अग्रोहा, आदमपुर व नारनौंद में रेगुलर खंड शिक्षा अधिकारी की कुर्सी खाली हैं। इन खाली पड़ी खंड शिक्षा अधिकारियों की पोस्ट अब संबंधित ब्लॉक के सीनियर प्राचार्यों का चयन होगा। इसके बाद उन स्कूलों में प्राचार्यों की कुर्सी खाली हो जाएगी।
सोमवार को पांच खंड शिक्षा अधिकारियों की प्रमोशन हुई है। ये बीईओ अब डिप्टी डीईओ बन गए हैं। इनमें हिसार प्रथम ब्लॉक की बीईओ हिसार शिक्षा विभाग में ही डिप्टी डीईओ बनी है। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार।