फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बगला के मोनू को राष्ट्रपति ने उत्तम जीवन रक्षक पदक से किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। भारतीय तटरक्षक में हवलदार (गोताखोर) के पद पर कार्यरत आदमपुर के गांव बगला निवासी मोनू को गुजरात में समुंद्र में फंसे सात मछुआरों को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा उत्तम जीवन रक्षक पदक से सम्मानित किया। मोनू का सोमवार को गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनाली फोगाट ने कहा कि मोनू को राष्ट्रपति द्वारा उत्तम जीवन रक्षक पदक से सम्मानित किया जाना आदमपुर सहित पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दूसरों का जीवन बचाने से बेहतर मानवता का कोई कार्य नहीं हो सकता। मोनू ने देश की सीमा की रक्षा करने के साथ-साथ सात लोगों का जीवन बचाने का कार्य कर अपने जीवन को सार्थक बनाने का काम किया है। सभी युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। मोनू के पिता राजकुमार ने कहा कि उनके बेटे ने अपनी ड्यूटी का निर्वहन भली-भांति करते हुए सात लोगों को बचाने का काम किया है उससे वह व उनका पूरा परिवार बहुत खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें