फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो दिवसीय सीनियर स्टेट हरियाणा फेडरेशन कप को लेकर तैयारियां शुरू

Sun, 23 Feb 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दो दिवसीय सीनियर स्टेट हरियाणा फेडरेशन कप 27 फरवरी से गांव बुआना (जींद) में आयोजित होगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। फेडरेशन कप के कंपीटिशन डायरेक्टर एवं उमरा के एशियन स्पोर्ट्स स्कूल के डायरेक्टर संजय मलिक ने बताया कि सुबह 8 से सुबह 9 बजे तक खिलाड़ियों का वजन किया जाएगा। वजन में दो किलो की छूट मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को पुरुष खिलाड़ियों के फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन और 28 फरवरी को भी पुरुष खिलाड़ियों के ग्रीको रोमन के अलावा फ्री स्टाइल में महिला खिलाड़ियों की कुश्ती कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सीनियर स्टेट हरियाणा फेडरेशन कप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 2005 से पहले व 2006 और 2007 वाले खिलाड़ी मेडिकल प्रमाणपत्र के साथ भाग ले सकते हैं। खिलाड़ी अपने साथ पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र की मूल और फोटो कॉपी अवश्य साथ लेकर आएं।

इस दिन होंगे इन भारवर्ग के मुकाबले
27 फरवरी को फ्री स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले होंगे। इसी दिन ग्रीको रोमन के 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

28 फरवरी को ग्रीको रोमन में 55, 60, 63, 67 और 72 किलोग्राम भारवर्ग के अलावा महिला खिलाड़ियों की फ्री स्टाइल में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले होंगे।

सीनियर स्टेट हरियाणा फेडरेशन कप में प्रदेशभर से खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ियों का पंजीकरण भी फेडरेशन कप के दिन ही सुबह किया जाएगा। फेडरेशन कप को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं। कोच की ड्यूटी लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

- संजय मलिक, कंपीटिशन डायरेक्टर, सीनियर स्टेट हरियाणा फेडरेशन कप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें