फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कर्नाटक के प्रतीक्ष को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक और छत्तीसगढ़ की हर्षिता को स्वयंसेविका चुना

Wed, 28 Oct 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। शिविर में विभिन्न राज्यों के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक सेवा और युवा नेतृत्व के गुर सीखे।
विज्ञापन

टीम रणथंभौर को सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार मिला। कर्नाटक के प्रतीक्ष सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक और छत्तीसगढ़ की हर्षिता यदु सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका चुनी गईं। समापन समारोह में हरियाणा के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त जगबीर सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने युवाओं को शिविर के अनुभव जीवन में अपनाने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
शिविर का आयोजन हरियाणा उच्च शिक्षा परिषद के सौजन्य से किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने हरियाणवी संस्कृति, बोली, खान-पान और रहन-सहन को करीब से जाना तथा विभिन्न राज्यों की परंपराओं को समझते हुए आपसी सहयोग और एकता की भावना विकसित की।
विज्ञापन

‘रंग-ए-भारत’ में दिखी सांस्कृतिक विविधता
मंगलवार शाम आयोजित ‘रंग-ए-भारत’ सांस्कृतिक संध्या में करीब एक हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्वयंसेवकों ने लोकनृत्य, संगीत और पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता प्रस्तुत की। कुलपति विजय कुमार ने चरित्र, सृजनात्मकता, क्षमता, करुणा और चेतना के मूल्यों से सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। कुलसचिव विजय कुमार ने स्वागत संबोधन किया। कैंसर सर्जन हरीश शर्मा ने स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें