फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण वायु देवता योजना : पेंशन के लिए अब तक 390 पेड़ों के लिए मिले आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्राण वायु देवता योजना में तहत जिले से अब तक वन विभाग के पास करीब 390 पेड़ों की पेंशन के लिए आवेदन आ चुके हैं। किसी ने कार्यालय में आवेदन भेजकर जानकारी दी तो किसी ने फोन, मेल और व्हाट्स एप के माध्यम से सूचना दी। कुछ लोगों ने पेड़ों के फोटो भी शेयर किए हैं। उसके बाद वन विभाग की टीम की ओर से सर्वे किया गया। इस दौरान सर्वे में सबसे ज्यादा बड़ और पीपल के पेड़ मिले हैं। इसकी एक रिपोर्ट तैयार कर पंचकूला मुख्यालय भेजी गई है। जल्द ही एक्सपर्ट टीमें रिपोर्ट के आधार पर पेड़ों की उम्र जांचने के लिए पहुंचेंगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021 में पर्यावरण दिवस पर 75 साल या उसके अधिक पुराने पेड़ों के रखरखाव के लिए हर साल 2500 रुपये पेंशन देने की घोषणा की थी। स्कीम के तहत पेड़ों के चारों और ग्रिल, पानी और बैठने की व्यवस्था करने के लिए राशि दी जाएगी। पेड़ों की उम्र जांचने के लिए भोपाल, देहरादून, पंचकूला और चंडीगढ़ से एक्सपर्ट टीमें आ सकती हैं। टीमें कब पहुंचेंगी। इसको लेकर अभी फाइनल नहीं हुआ हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही एक्सपर्ट टीमें हिसार पहुंचेंगी। वहीं वन विभाग को किए सर्वे में शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा पेड़ मिले हैं।
अभी भी मेल कर सूचना दे सकते हैं लोग
अब तक वन विभाग को 390 पेड़ों की पेशन के लिए आवेदन मिले हैं, जो लोग अभी तक सूचना देने से वंचित रह गए हैं, वह अब भी विभाग की मेल आईडी डीएफओहिसारडॉटटीएटदारेटजीमेलडॉटकॉम पर सूचना दे सकते हैं। उसके बाद विभाग की ओर से वहां सर्वे करवाया जाएगा।
विज्ञापन

हमारी ओर से सर्वे करवाकर रिपोर्ट तैयार कर पंचकूला मुख्यालय भेजी जा चुकी है। अब एक्सपर्ट टीमें कब आएंगी इसके बारे में तिथि फाइनल नहीं हुई है। - पवन ग्रोवर, डीएफओ, वन विभाग, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें