फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: दिव्या पहुजा के शव का अग्रोहा मेडिकल में हुआ पोस्टमार्टम, जांच के लिए मधुबन लैब भेजा जाएगा विसरा

Sun, 14 Jan 2024 03:55 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

गुरुग्राम में मॉडल दिव्या की होटल संचालक ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को फतेहाबाद के टोहाना में नहर से शव को बरामद किया था। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा पहुंचाया था।
विज्ञापन
Model Divya Pahuja murder - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर संदीप की गर्लफ्रेंड मॉडल दिव्या पहुजा के शव कामेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पोस्टमार्टम करवाया गया है और विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा जाएगा। चार डॉक्टरों की टीम शव का पोस्टमार्टम किया। गुरुग्राम क्राइम ब्रांच से पहुंचे ब्रह्म कुमार ने बताया कि दिव्या के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है, लेकिन अभी तक उनके परिजन पहुंचे नहीं है। पोस्टमार्टम से पहले शव का एक्सरे करवाया है।

विज्ञापन


बता दें कि गुरुग्राम में मॉडल दिव्या की होटल संचालक ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। उसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर दिव्या के शव को नहर में फेंका दिया था। गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को फतेहाबाद के टोहाना में नहर से शव को बरामद किया था। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा पहुंचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें