फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अग्रोहा मेडिकल में हुआ छात्रा के शव का पोस्टमार्टम, परिवार को सौंपा

Sun, 22 Oct 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव ढांड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बारहवीं कक्षा में पढ़ रही दो बहनों से टैबलेट लेने के बाद नहर में कूदने के मामले में पुलिस ने बड़ी बहन कविता के शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल भेजा था। रविवार को डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा गया। गांव में दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को दिन पहले सिरसा के चौपटा में नहर से बरामद किया था। शव गली-सड़ी हालत में होने के कारण अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया था। वहीं इस मामले में पुलिस स्कूल प्रिंसिपल, चार शिक्षकों और दो युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर चुकी है। पुलिस को मामले में सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें दोनों बहनों ने आरोपियों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन


मामले की जांच जारी : एसएचओ
शव का अग्रोहा मेडिकल में पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। मामले की फिलहाल जांच जारी है। जांच के आधार पर ही कार्रवाई होगी।
- यादविंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें