फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चालकों और डिलीवरी कर्मियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पहली बार सार्वजनिक परिवहन एवं होम डिलीवरी सेवाओं से जुड़े चालकों का पुलिस सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इससे अपराधियों की पहचान समय रहते संभव होगी। यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी है।
विज्ञापन








महिला पुलिसकर्मियों के लिए सरकारी वाहन की सुविधा



जो महिला पुलिसकर्मी फतेहाबाद में निवास करती हैं किंतु दूरवर्ती थानों भट्टू कलां, टोहाना, रतिया आदि में नियुक्त हैं, उनके लिए 24 घंटे वाहन सुविधा आरंभ की गई है। संभवत: प्रदेश में ऐसी पहली पहल है।



-



हाईकोर्ट के लिए पुलिसकर्मियों के लिए नियमित बस सेवा प्रारंभ



पुलिसकर्मियों को न्यायालयीन कार्य हेतु प्रतिदिन चंडीगढ़ जाना पड़ता है। अब पुलिस लाइन, फतेहाबाद से चंडीगढ़ हाईकोर्ट हेतु विशेष बस सेवा शुरू की गई है।



-



पटाखे बजाने में उल्लंघन पर कठोर दंड :



एसपी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा पटाखे बजाने को लेकर एडवाइजरी जारी हो चुकी है। पटाखे फोड़ने का समय रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक निर्धारित रहेगा। केवल एनजीटी द्वारा अनुमोदित ग्रीन पटाखों की अनुमति होगी। तेज़ आवाज़ वाले पटाखे जैसे बम, लड़ी, चकरी आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन




पुलिसकर्मियों की समस्याएं एसपी खुद सुन रहे



प्रत्येक दिवस तीन पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत समस्याएं स्वयं एसपी द्वारा सुनी जाती हैं तथा त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया जाता है।



-



सूदखोरों एवं नशीले पदार्थों के तस्करों पर कार्रवाई



एlपी ने बताया कि अब तक 8 सूदखोरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है। 14 तस्करों की लगभग 8 करोड़ मूल्य की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अब तक 1,042 चालकों के चालान किए गए हैं। इनमें से 500 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की संस्तुति परिवहन विभाग को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें