फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया

Fri, 17 Oct 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
शहर में स्कूली बच्चों के साथ पटाखा निषेध रैली निकालते विद्यार्थी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिवाली पर्व के दृष्टिगत हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ओर से शुक्रवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहाबाद की छात्राओं की सहभागिता से संपन्न हुई। रैली का उद्देश्य आमजन को पटाखों से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

रैली का नेतृत्व बोर्ड के एसडीओ रमित शर्मा एवं जेई भूपेंद्र ने किया। छात्राओं ने हाथों में स्लोगन और पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर रैली निकाली और पटाखे नहीं, दीये जलाएं–पर्यावरण बचाएं,ध्वनि और वायु प्रदूषण से बचें, जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया।
एसडीओ रमित शर्मा और प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार कहा कि पटाखों से निकलने वाला धुआं न केवल वायुमंडल को प्रदूषित करता है, बल्कि यह बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से ग्रस्त लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग हो जाए तो हम स्वच्छ और स्वस्थ समाज की कल्पना कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें