फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नए शैक्षणिक सत्र से 6 और सरकारी स्कूलों पर लग सकती है पीएमश्री की मोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नए शैक्षणिक सत्र से जिले को 6 और सरकारी स्कूलों पर पीएमश्री का तमगा लग सकता है। इस संदर्भ में मुख्यालय ने 29 मार्च तक पोर्टल पर आवेदन मांगे गए थे, जिसमें उकलाना मंडी, हिसार के पटेल नगर, सातरोड खुर्द के सरकारी स्कूल समेत छह जगह से आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

पहले खंड, जिला व सीबीएसई की ओर से चयनित कमेटी पीएमश्री के लिए दावेदारी पेश करने वाली स्कूलों में मानकों का निरीक्षण करेगी। इसमें विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षकों की संख्या, कमरों की संख्या, पढ़ाई का स्तर, खेल में स्थिति, नामंकन, खेल मैदान, लैब, स्मार्ट ब्लैक बोर्ड, स्कूल का ढांचा से लेकर अन्य सुविधाएं शामिल होगी। इसमें विशेष टीम हर कॉलम में सुविधा के अनुसार अंक देगी। इसके बाद आखिरी रिपोर्ट सीबीएसई को दी जाएगी। सीबीएसई की टीम चयनित स्कूलों का निरीक्षण कर फाइनल रिपोर्ट तैयार करेगी। मोहर लगने के बाद ही चयनित स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा मिल सकेगा।
18 पीएमश्री स्कूल व साढ़े 8 हजार सीटें
जिले में अभी 18 पीएमश्री स्कूल हैं, जोकि कक्षा 6 से 12वीं तक हैं। इन स्कूलों में साढ़े 8 हजार से अधिक सीटें हैं। समस्त स्कूलों को विशेष तौर पर प्रतिवर्ष 9 करोड़ रुपये बजट के तौर पर दिए जाते हैं, जोकि सुविधाओं से लेकर ढांचे को दुरुस्त रखने के लिए शामिल होते हैं।
विज्ञापन

आज से नामांकन शुरू
नए शैक्षणिक सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। जिसके अंतर्गत सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में एसएमसी, स्कूल प्राचार्य, पूर्व होनहार, अभिभावकों को शामिल करना होगा। जिन्हें सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधा को लेकर बताया जाएगा। सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक शिक्षकों को जागरूक भी किया जाएगा। जिसके लिए हर आला अधिकारी की ड्यूटी भी लगाई गई है, मौलिक शिक्षा निदेशक व सीनियर सेकेंडरी निदेशक प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग करेंगे।
-
मुख्यालय की ओर से हमसे पीएमश्री स्कूल बनाने के लिए स्कूलों के आवेदन मांगे थे। 6 स्कूलों ने आवेदन किया है। अभी हमारे स्तर पर मानकों की जांच की जाएगी। - निर्मल दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें