फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिले के 383 गरीब परिवारों को बांटे प्लॉट पजेशन प्रमाणपत्र

Tue, 11 Jun 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में पात्र नागरिकों को प्लॉट पजेशन प्रमाणपत्र देते कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता। 
विज्ञापन
हिसार। महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के पात्र परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट कब्जा प्रमाणपत्र वितरित करने के लिए गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने योजना के 383 गरीब परिवारों को प्लॉट पजेशन प्रमाण वितरित किए। उन्होंने कहा कि जिन पात्र परिवारों को किन्ही कारणवश प्लॉट उपलब्ध नहीं हो सके, उन्हें प्लॉट खरीद के लिए एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता ने कहा कि लोगों को रोटी, कपड़ा, मकान जैसे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार का पहला दायित्व होता है। भाजपा सरकार ने गरीब लोगों के उत्थान के लिए आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत जैसी अनेक योजनाएं लागू कीं, जिनके परिणामस्वरूप आज उनका जीवन स्तर लगातार ऊंचा उठ रहा है।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद विपक्षी दलों की सरकारों ने देश के विकास के लिए कुछ नहीं किया। जिस सरकार ने महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना शुरू की थी, उसने पात्र परिवारों को मात्र 100-100 गज के प्लॉट देने की बात कही, लेकिन वास्तविकता में प्लाटों का कब्जा नहीं दिलवाया। अब भाजपा सरकार इस योजना के पात्र परिवारों को प्लॉटों का कब्जा दिलाने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर उपायुक्त प्रदीप दहिया, जिला परिषद के चेयरपर्सन सोनू सिहाग, भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, जिला महामंत्री आशीष जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें