फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे मिले, निगमायुक्त ने सफाई एजेंसी पर लगाया 65 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
टाउन पार्क के सामने सफाई व्यवस्था जांचने पहुंचे निगमायुक्त निगम कर्मचारियों से बातचीत करते हुए? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने मंगलवार को ठेकेदार के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे मिले। इस पर निगमायुक्त ने एजेंसी पर 65 हजार रुपये जुर्माना लगाया। हालांकि इससे पहले कई दफा एजेंसी पर जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

इन जगहों पर मिले कूड़े के ढेर
निगमायुक्त ने सेक्टर 16-17 व पीएलए सेक्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएलए कम्यूनिटी सेंटर के सामने, पुलिया के पीछे, बूस्टिंग स्टेशन के पास, टाउन पार्क की पार्किंग के अलावा सेक्टर 16-17 में आईटीआई के सामने, सिविल लाइन थाना रोड, साउथ बाईपास के साथ लगता सर्विस रोड, सिविल लाइन थाने के आगे कूड़े के ढेर लगे हुए मिले।
पीएलए निवासी बोले - घरों से नहीं हो रहा कचरे का उठान
इस दौरान पीएलए निवासियों ने कहा कि यहां घरों से कचरे का उठान नहीं किया जा रहा है। इस पर एजेंसी के प्रतिनिधि ने कहा कि लोग यूजर चार्ज जमा नहीं करवा रहे हैं। लोगों ने कहा कि उनके वार्ड के पार्षद ने उन्हें यूजर चार्ज जमा करवाने से मना किया हुआ है। निगमायुक्त ने कहा कि एरियावासी यूजर चार्ज अवश्य जमा करवाए। अगर कोई दिक्कत है तो वह मुझसे बात करें।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने निगम अधिकारियों की भी खिंचाई की
निगमायुक्त सबसे पहले पीएलए कम्यूनिटी सेंटर के पास पहुंचे। यहां आरडब्ल्यू प्रधान सतपाल ठाकुर ने कहा कि आप पहले निगम की ही सफाई व्यवस्था देख लो। वह निगमायुक्त को कम्यूनिटी सेंटर के अंदर ले गए, जहां कूड़े के ढेर लगे हुए थे। सतपाल ठाकुर ने बताया कि ये ढेर छह माह से लगे हुए हैं, जबकि यहां सफाई का जिम्मा निगम का ही है। इस पर निगमायुक्त ने सफाई शाखा के अधिकारियों की भी खिंचाई की। इस दौरान पार्षद अमित ग्रोेवर, सीएसआई राजेश घनघस, सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई, एएसआई रोहित, एएसआई संदीप, पीएलए वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सतपाल ठाकुर व ठेकेदार के कर्मचारी मौजूद रहे।
सातरोड़ से पकड़ीं 21 गाय
निगम की पशु पकड़ने वाली टीम ने मंगलवार को सातरोड़ में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने यहां से 21 गायों को पकड़कर गोअभयारण्य पहुंचाया। सफाई निरीक्षक संदीप की देखरेख में यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें