फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: टोल कर्मी की मौत से भड़के पांच गावों के लोग धरने पर बैठे, सात लाख मुआवजा और नौकरी पर बनी सहमति

Tue, 12 Apr 2022 02:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

सात अप्रैल को रामायण टोल पर नौकरी करने वाले सोनू को तेज गति से आ रही एंबुलेंस ने टक्कर मार दी थी। हिसार के निजी अस्पताल में चार दिन भर्ती रहने के बाद 11 अप्रैल को सोनू की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हिसार में धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के गांव खरकड़ी के निवासी टोल कंपनी कर्मी सोनू की मौत में टोल कंपनी की लापरवाही को लेकर मंगलवार को पांच गांवों के लोगों ने टोल पर धरना दिया। टोल कंपनी ने मृतक परिवार को 7 लाख रुपये मुआवजा और परिवार को नौकरी देने की सहमति दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।

विज्ञापन


पांच दिन पहले 7 अप्रैल को रामायण टोल पर नौकरी करने वाले सोनू को तेज गति से आ रही एंबुलेंस ने टक्कर मार दी थी। घायल सोनू को हांसी अस्पताल ले जाया गया।  जहां से चिकित्सकों ने उसे हिसार रैफर किया। हिसार के निजी अस्पताल में चार दिन भर्ती रहने के बाद 11 अप्रैल को सोनू की मौत हो गई थी। मंगलवार को खरकड़ी और खोखा सहित पांच गांवों के लोगों ने टोल पर धरना दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि टोल कंपनी ने लापरवाही बरती। यदि घटना के तुरंत बाद घायल को हांसी के बजाय हिसार ले जाया जाता तो खून अधिक नहीं बहता और सोनू की जान बच सकती थी। टोल पर न चिकित्सक है, न कंपाउडर है, न कोई एंबुलेंस है, जिसकी वजह से एक बच्चे को जान से हाथ धोना पड़ा। टोल मालिक के इस नकारात्मक रवैये से गांव के लोगों में रोष है। टोल कंपनी ने मृतक के परिवार को 7 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति दी। इसके बाद परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें