पीसी-पीएनडीटी एक्ट के कड़े मानदंडों को लेकर पूरे देश के रेडियोलॉजिस्ट ने वीरवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। उनकी मांग एक्ट के तहत लिपिकीय त्रुटि में रेडियोलॉजिस्ट पर होने वाली कार्रवाई को खत्म करवाना है। रेडियोलॉजिस्ट एसोसिएशन के आंदोलन करने के फैसले का इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने एक दिन के लिए समर्थन किया। शहर के निजी अस्पतालों में वीरवार को चिकित्सकीय सेवाएं भी बाधित रहीं। वीरवार को अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन, एमआरआई और एक्सरे नहीं हो सके। एसोसिएशन ने शुक्रवार से मांगे माने जाने तक सिर्फ अल्ट्रासाउंड सेवा को अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद करने का ऐलान किया। प्राइवेट अस्पतालों में ओपीडी बंद होने से मरीजों को परेशानी हुई।
रेडियोलॉजिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आदर्श ने कहा कि पीसी और पीएनडीटी अधिनियम के कठोर प्रावधानों के बावजूद पूरे भारत में रेडियोलॉजिस्ट एक्ट का पूरी तरह से पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कई ईमानदार रेडियोलॉजिस्ट जिनका गर्भ में लिंग निर्धारण से कोई संबंध नहीं है, उनको मामूली लिपिकीय त्रुटि के लिए पीसी और पीएनडीटी एक्ट के तहत प्रताड़ित किया जाता है। इसी उत्पीड़न की वजह से आईआरआईए ने न्याय मिलने तक आ%