फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवार भवन से पांचों गांवों की विवादित जमीन का रिकॉर्ड चोरी

Sun, 04 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
 चोरों ने पटवार भवन में ताला तोड़कर पांच गांवों की करीब 10 हजार एकड़ जमीन का रिकॉर्ड चोरी कर लिया। रिकॉर्ड के अलावा चोरों ने अन्य कोई सामान नहीं चुराया। यहां पर अन्य गांवों के रिकॉर्ड को भी चोरों ने नहीं चुराया। केवल उन पांच गांव के रिकॉर्ड को ही लेकर गए जिन गांवों में स्वतंत्रता सेनानियों की दी गई जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

सिटी थाना के पास स्थित पटवार भवन से बीड़ बबरान व झीड़ी में स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई जमीन के हिस्से सहित करीब 10 हजार एकड़ जमीन का रिकॉर्ड चोरी हो गया है। रिकॉर्ड के कारण पांच गांव बीड़ बबरान, बीड़ झीड़ी, जगाण, फ्रांसी और रिसालूखेड़ा के ग्रामीण प्रभावित होंगे। इन गांवों की जमीन के इंतकाल रजिस्टर, जमाबंदी रजिस्टर, रोजनामचा, गिरदावरी रजिस्टर और फील्ड बुक सहित अन्य रिकॉर्ड हैं। शहर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। चोरी की यह वारदात 31 अगस्त रात की है। पटवारी ने पुलिस को शिकायत दी तब इसका खुलासा हुआ। चोरों ने सिर्फ इंतकाल, जमाबंदी और फसलों के मुआवजा से संबंधित रजिस्टरों को ही वहां से गायब किया। अन्य किसी चीज की चोरी नहीं की।  पुलिस को पटवार भवन की जानकारी रखने वाले किसी शख्स पर ही चोरी का शक है, जिसे रिकॉर्ड के बारे में जानकारी थी। चोरी हुआ रिकॉर्ड महत्वपूर्ण था। इस रिकॉर्ड में वह रिकॉर्ड भी था, जो बीड़ क्षेत्र में स्थित स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार की ओर से दी गई जमीन पर बसे हुए लोगों के कब्जे में हैं। यहां सैकड़ों परिवार बसे हुए है। प्रशासन की ओर से इन लोगों को जमीन खाली करने का नोटिस दिया गया था, जिसके बाद इन लोगों ने आंदोलन किया था।

चोरी हुए रिकॉर्ड में पांच गांवों के करीबन 10 हजार एकड़ जमीन संबंधी रिकॉर्ड के रजिस्टर हैं। चोरी के बारे में तहसीलदार को सूचना दे दी है। इस बारे में उपायुक्त को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

- केहर सिंह, पटवारी, पटवार भवन हिसार

पटवार कार्यालय से रिकॉर्ड चोरी होने की सूचना मिली है। जमीन संबंधी रिकॉर्ड को देखने में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। तहसील कार्यालय में जमीन संबंधी रिकॉर्ड की एक और कॉपी मौजूद है। अगर फिर भी कहीं दिक्कत आई तो संबंधित क्षेत्र में तहसील के कर्मचारी जाएंगे।
विज्ञापन

- हरीश कुमार, तहसीलदार, हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें