फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के डॉक्टर पर मरीज ने जड़ा थप्पड़ मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पटेल नगर निवासी दीपक ने नागरिक अस्पताल के सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। दीपक ने बताया कि वह पेट में दर्द होने पर 15 अक्तूबर को नागरिक अस्पताल गया था। डॉक्टर ने उसे बताया था कि उसे अपेंडिक्स है, जिसका करीब डेढ़ महीने बाद आपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉक्टर ने टेस्ट करवाने के लिए उसे नागरिक अस्पताल के वार्ड में दाखिल करवा दिया। दीपक ने बताया कि उसने अधिकतर टेस्ट बाहर से करवाए थे। नागरिक अस्पताल से उसका सीटी स्कैन करवाया गया था। दीपक ने बताया कि पिछले पांच दिन से उसने कुछ खाया नहीं था। बुधवार सुबह खाना खाने के लिए स्टाफ नर्स से पूछ रहा था। स्टाफ नर्स ने उसे कहा कि डॉक्टर से पूछ लें। जिस पर उसने स्टाफ नर्स से डॉक्टर का नंबर लेकर डॉक्टर को सुबह 9.13 बजे, इसके बाद 9.57 पर और 9.58 बजे तीन बार फोन किया। पीड़ित का आरोप है कि तीसरी बार फोन के दौरान डॉ. वार्ड में आए और आते ही उसे थप्पड़ जड़ दिया। दीपक ने आरोप लगाया कि इस दौरान वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने भी उसका फोन छीन लिया। दीपक ने बताया कि करीब 15 मिनट बाद डाक्टर फिर से आए और उन्होंने कहा कि उसे टीबी है। उसे यहां से टीबी अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं इस मामले में चिकित्सक ने कहा कि उस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

देर रात चिकित्सक ने सोशल मीडिया पत्रकार के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें