फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: होली पर्व पर यात्रियों को 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेन मिलेंगी

Fri, 07 Mar 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेलवे ने होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए 3 जोडी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार 04821/04822, भगत की कोठी (जोधपुर)-हरिद्वार-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल गाड़ी संख्या 04821, भगत की कोठी (जोधपुर)-हरिद्वार स्पेशल 10 मार्च से 31 मार्च तक (04 ट्रिप) भगत की कोठी से प्रत्येक सोमवार को 08:30 बजे रवाना होकर मंगलवार को 04:15 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04822, हरिद्वार-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल दिनांक 11 मार्च से एक अप्रैल तक (04 ट्रिप) हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को 05:15 बजे रवाना होकर 23:55 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह ट्रेन जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, हिसार, जाखल, सुनाम उधम सिंह वाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अम्बाला, सहारनपुर व रूड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें