फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे को वापस लौटाए 2 लाख रुपये के टिकट

Sun, 15 Nov 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पूजा पर हजारों यात्री रेलवे के माध्यम से घर नहीं जा पाए। पिछले चार दिनों से हिसार से गोरखधाम जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में पांव रखने तक ही जगह नहीं है
विज्ञापन


हजारों यात्रियों ने ट्रेन में न चढ़ पाने के चलते टिकटें लौटाई हैं। हर रोज रेलवे को करीब 50 हजार रुपये की टिकट लौटाई जा रही है। 10 नवंबर से 14 नवंबर तक रेलवे को 1 लाख 95 हजार रुपये की टिकटें वापस लौटाई जा चुकी हैं।

रेलवे में छठ पूजा को देखते हुए यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। आगामी दो दिनों में और अधिक भीड़ जुटने की संभावना है।

पंजाब से हिसार पहुंच जाते हैं बिहार, यूपी के यात्री
रेलवे अधिकारियों की मानें तो हिसार से गोरखधाम सीधे जाने वाली ट्रेन में पंजाब व हिसार जिले के आसपास के यात्री बिहार व यूपी जाने के लिए यहां पहुंच जाते हैं। छठ पूजा पर विशेषकर यहां यात्रियों की भीड़ जुट जाती है।
विज्ञापन


इस त्योहार पर बिहार व यूपी के यात्री आस्था के चलते अपने-अपने घर जाते हैं, जिसके कारण यहां भीड़ लग जाती है।

17 व 18 को है छठ पूजा
यात्रियों ने बताया है कि वे 17 नवंबर की शाम सेे लेकर 18 को सुबह तक छठ पूजा की जाती है। यह एक बड़ा त्योहार है। एक बड़े तबके के लोग दिवाली के दिन घर भले नहीं पहुंचते हों, मगर छठ पूजा के दिन अपने घर पहुंचकर पूजा पाठ करते हैं।

घंटों पहले लग जाती हैं प्लेटफार्म पर लंबी लाइनें
पिछले चार पांच दिनों से लगातार गोरखधाम एक्सप्रेस जिस पलेट फार्म पर लगती है वहां तीन से चार घंटे पहले ही यात्रियों की लंबी लाइनें लग जाती है

करीब तीन घंटे तक यह ट्रेन आने के बाद हिसार में रुकती है। उसके बाद शाम करीब 4 बजकर 25 मिनट पर हिसार स्टेशन से चलती है।

करीब 250 से ज्यादा यात्री लौटा रहे टिकट
जीआरपी थाना प्रभारी अमरनाथ ने बताया कि पुलिस स्टेशन पर व्यवस्था ठीक करने के लिए लगी हुई है। इन दिनों छठ पूजा पर गोरखधाम जाने वाले यात्री टिकट वापस लौटा रहे हैं

जिसका कारण उन्हें ट्रेन में जगह नहीं मिलना है। हर रोज करीब 250 से अधिक यात्री टिकट वापस रेलवे को लौटा रहे हैं अभी तक रेलवे के पास करीब 2 लाख रुपये की टिकट वापस जमा हुई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें