फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारखी सिंह ने अपना देहदान करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली पारखी सिंह ने अपना देहदान करने को लेकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है। पारखी प्रोफेशनल मॉडल है। उन्होंने वर्ष 2017 में मिस इंडिया एशिया पैसिफिक में भाग लिया था और इंडिया को इंटरनेशनल स्तर पर रिप्रेजेंट किया था। उनके पति दीपक जोशी राजगढ़ रोड स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में म्यूजिक डिपार्टमेंट में तबला प्लेयर हैं।
विज्ञापन

पारखी ने बताया कि दो दिन पहले ही पति दीपक जोशी ने कहा कि आप एक मॉडल हैं। आपको काफी लोग फॉलो करते हैं। आप भी कुछ ऐसा करो कि आपका नाम भी याद करें। इस पर पारखी सिंह ने अपनी देहदान करने का फैसला लिया और दो दिन पहले ही रजिस्ट्रेशन करवाया। पारखी सिंह का कहना है कि अंगदान कर आप किसी को नया जीवन दे सकते हैं। किसी की जिंदगी को नई उम्मीद से भर सकते हैं। पारखी सिंह ने बताया कि उनका मायका बनारस में है। सुसराल उत्तराखंड में है। एक साल पहले ही उनकी शादी हुई। पारखी अपने पति दीपक के साथ हिसार में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें