फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा एथलीट एकता ने फिटनेस के लिए फास्ट फूड से बनाई दूरी, पदक के लिए सात घंटे बहा रहीं पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सात पदक अपने नाम किए, अब पैरालंपिक की बारी है। 24 अगस्त से शुरू हो रहे पैरालंपिक में हिसार की खिलाड़ी एकता भ्याण हिस्सा ले रही हैं। वह 25 अगस्त को टोक्यो रवाना होंगी। 3 सितंबर को उसका ओलंपिक सफर शुरू होगा।
विज्ञापन

पैरा खिलाड़ी एकता भ्याना ने बताया कि एक खिलाड़ी को अपना प्रदर्शन बेहतर करने के लिए बहुत सी चीजों का ख्याल रखना होता है। इसमें खानपान से लेकर कड़ा अभ्यास खिलाड़ी की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि खिलाड़ी खान-पान का ध्यान नहीं रखता है तो न केवल उसका स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि उसकी फिटनेस पर भी असर पड़ता है। फिटनेस को बनाए रखने के लिए उन्होंने फास्ट फूड से दूरी बना ली है। साथ ही अभ्यास का समय भी बढ़ाया है। एकता ने बताया कि पहले वह ढाई से तीन घंटे अभ्यास करती थीं, लेकिन अब सात घंटे तक पसीना बहा रही हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन देख मेरा उत्साह बढ़ा है।
कोरोना ने रोकी राह तो माता-पिता बने गुरु
एकता का कहना है कि वह कोरोना के कारण सोनीपत में कोच अमित सरोहा से ट्रेनिंग लेने नहीं जा सकी। ऐसे में माता रेेणु भ्याण और पिता बलजीत भ्याण ने उन्हें अभ्यास करवा रहे हैं। वहीं एकता कोच अमित सरोहा से ऑनलाइन ट्रेनिंग ले रही है। एकता भ्याण हरियाणा की एकमात्र महिला पैरा एथलीट है, जिनका पैरालंपिक के लिए चयन हुआ है। वह टोक्यो में क्लब थ्रो गेम की कैटेगिरी एफ-51 में भाग लेंगी। एकता हरियाणा रोजगार विभाग में सहायक रोजगार अधिकारी के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

छह अंतरराष्ट्रीय व आठ राष्ट्रीय पदक जीत चुकी है एकता
एकता छह अंतरराष्ट्रीय व आठ राष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं। उनका एशिया में पहला रैंक है। अब वह पैरालंपिक में दमखम दिखाएगी। एकता ने बताया कि उनका सपना पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का है। इसके लिए वह सुबह-शाम पसीना बहा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें