चीन में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में पैरा खिलाड़ी प्रमोद ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रजत पदक जीता है। वह हिसार शहर के महाबीर स्टेडियम में सुबह और शाम अभ्यास करता था।
चीन में चल रही पैरा एशियन गेम्स में पैरा खिलाड़ी प्रमोद कुमार ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। प्रमोद ने 4 मिनट 9 सेकेंड में दौड़ पूरी कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। पदक जीतने पर कोच भरत सिंह पूनिया और एसआई राजेश कुमार ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि पैरा खिलाड़ी प्रमोद कुमार सिरसा जिले के नहराना गांव का रहने वाला है। वह शहर के महाबीर स्टेडियम में सुबह और शाम अभ्यास करता था।
विज्ञापन
पैरा खिलाड़ी प्रमोद कुमार ने बताया कि पिता राममूर्ति खेतीबाड़ी करते हैं। 2017 से अभ्यास कर रहे हैं। परिवार और कोच ने पूरा सहयोग दिया। वे हिसार की डिफेंस कॉलोनी में रहता है। सुबह और शाम 6 घंटे महाबीर स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। चीन में पदक आने से पहले जो पदक आया था वह 4 मिनट 12 सेकेंड में आया था। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत की और पैरा एशियन गेम्स में अपने समय को कम करते हुए रजत पदक जीता।
उपलब्धियां
2021 में बंगलूरू में हुई 19वीं नेशनल पैरा प्रतियोगिता में 800 मीटर में सोना।
2021 में बंगलूरू में हुई 19वीं नेशनल पैरा प्रतियोगिता में 1500 मीटर में कांस्य।
2022 में भुवनेश्वर में हुई 20 वीं नेशनल पैरा प्रतियोगिता में 1500 मीटर में सोना।
2023 में दुबई में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चौथा स्थान मिला।
2023 में पुणे में 21वीं नेशनल पैरा गेम्स में चांदी जीती थी।