फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पलक मेहता बनीं तीज महारानी, योगिता ने जीता रेट्रो हीरोइन का खिताब

विज्ञापन
हिसार मिड टाउन में ओजस्वी महिला ग्रुप की ओर से तीज महोत्सव कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देते प्
विज्ञापन
हिसार। ओजस्विनी महिला समिति की ओर से मिडटाउन ग्रैंड में आयोजित तीज महोत्सव में पलक मेहता को तीज महारानी और योगिता को रेट्रो हीरोइन का खिताब दिया गया। विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया तो सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समारोह में हरियाणवी गीत मेरी सासू के मैं तो न्यूए मटकूंगी पर महिलाओं ने जमकर उत्साह दिखाया। दर्शक कुर्सियों से खड़े होकर झूमने लगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिसार विधायक सावित्री जिंदल ने किया। सावन के उल्लास और तीज की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत करने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए मंच भी उपलब्ध कराया गया।
समिति की अध्यक्ष अनीता जैन ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक चला। प्रदर्शनी में परिधान, आभूषण, गृह सज्जा, हथकरघा और जीवनशैली से जुड़े उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। इसके अलावा वेशभूषा प्रतियोगिता, बॉलीवुड नायिका नृत्य प्रतियोगिता और तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आयोजन में विशेष सेल्फी स्थल और पारंपरिक सावन झूला भी आकर्षण का केंद्र रहे। महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के हुनर को पहचान दिलाना रहा।
दो राउंड में हुई तीज महारानी प्रतियोगिता
तीज महारानी प्रतियोगिता दो राउंड में आयोजित की गई। इसमें आठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहले राउंड में प्रतिभागियों ने अपना परिचय देकर रैंप वॉक किया। दूसरे राउंड में मंच पर रखी वस्तुओं के साथ जुड़े गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी गई। इसमें काला चश्मा, मटकी, झाड़ू, गुलाब का फूल और गुलदस्ता सहित अन्य वस्तुएं शामिल थीं।
स्वच्छ हिसार नाटिका से दिया जागरूकता संदेश
दो युवतियों आयुषी और ज्योति ने गीला-सूखा कचरा अलग करने पर आधारित स्वच्छ हिसार नाटिका प्रस्तुत की। करीब 10 मिनट की इस नाटिका में कचरे के सही निस्तारण और इसके महत्व को दर्शाया गया। उन्होंने संदेश दिया कि घर से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करना जरूरी है, ताकि पर्यावरण संरक्षण में सहयोग किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें