फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शीत लहर का प्रकोप... पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी जिलों में तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में रविवार को सक्रिय हुए कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। बाकी जिलों में बादल छाने के साथ ही तेज गति से हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो सोमवार को भी विक्षोभ का असर रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हुआ है। इसके असर से होने से मध्य पंजाब और उत्तरी हरियाणा एक कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिस कारण काफी नमी आ रही है। इस विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी क्षेत्रों में काफी बर्फबारी हुई, जबकि प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। पश्चिमी, दक्षिणी व मध्य जिलों में बादल छाए रहे। 9 दिसंबर को भी इस विक्षोभ का असर रहेगा। 10 दिसंबर को यह आगे निकल जाएगा।
इसके बाद फिर से घना कोहरा छाएगा। साथ ही पूरे प्रदेश में शीतलहर चलेगी, जो फिलहाल अभी एक ही हिसार जिले में चल रही है। 15 दिसंबर तक प्रदेश के दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

हिसार में माइनस तक पहुंच चुका है रात का तापमान
दिसंबर माह में 29 दिसंबर 1973 को न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री दर्ज किया गया था। यह आज तक रिकॉर्ड भी है। इसके अलावा 31 दिसंबर 2020 में रात का तापमान माइनस 1.2 डिग्री और 26 दिसंबर 2018 को यह माइनस 1.0 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन




प्रदेश में ये रहा दिन व रात का तापमान
शहर-अधिकतम-न्यूनतम
अंबाला-20.5-9.0
हिसार-24.0-4.7
करनाल-20.5-7.0
नारनौल-24.0-5.9
रोहतक-20.5-8.6
सिरसा-25.0-12.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें