फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे सांसद लापता हैं, ढूंढने वाले को मिलेगा उचित इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। खेड़ी चौपटा उप तहसील कार्यालय को ताला लगाकर 17 गांवों के किसान 28 दिन से धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को किसानों ने खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी में हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह की गुमशुदगी की शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि सांसद बृजेंद्र सिंह पिछले 2 सालों से नारनौंद हलके में कहीं भी दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि नारनौंद हलके का लोकसभा से प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद बृजेंद्र सिंह लापता हैं। उनको ढूंढने का कष्ट करें और ढूंढने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा। किसानों ने पुलिस से उनकी प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। किसान नेता सुरेश कोथ ने बताया कि हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह 2 साल के दौरान नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में कहीं पर भी नजर नहीं आए हैं। जिले के सारे अफसर कहते हैं कि 2021 में इस क्षेत्र में नरमा नहीं हुई। गिरदावरी बदलवाने के लिए कमेटी की रिपोर्ट को भेजे हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है, जबकि यह सिर्फ तीन दिन का कार्य था। इस अवसर पर बारह खाप प्रधान राजकुमार राखी, रमेश श्योराण, रामनिवास खेड़ी, रणधीर मिलकपुर, देवेंद्र ढांडा, दिनेश राखी, साधु राम, ओमप्रकाश, मास्टर चंद्रप्रकाश व विकास सीसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें