फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन मोड में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, मार्केट कमेटी सचिव को सस्पेंड व डीएफएससी को चार्जशीट करने के आदेश

विज्ञापन
जनसमस्याओं की सुनवाई करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
नारनौंद व बास अनाज मंडियों में अव्यवस्थाओं की शिकायतों के बीच उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मार्केट कमेटी सचिव को सस्पेंड और जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को चार्जशीट करते हुए मामले की जांच मुख्यालय के उच्चाधिकारियों से करवाने के आदेश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री शनिवार को नारनौंद में जनसमस्याओं की सुनवाई करने के बाद अनाज मंडी का दौरा कर रहे थे। इस दौरान काफी संख्या में आढ़तियों व किसानों ने गेहूं की बर्बादी और उन्हें हुए भारी नुकसान को लेकर उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी थी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने आढ़तियों व किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार उनका नुकसान नहीं होने देगी। इस संबंध में उन्होंने मौके पर ही चंडीगढ़ मुख्यालय पर हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड व खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रशासनिक सचिवों से फोन पर बात की और उन्हें मंडियों में फैली अव्यवस्थाओं के लिए मार्केट कमेटी सचिव राजेंद्र व डीएफएससी सुभाष सिहाग के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। साथ ही मामले की जांच व नुकसान के आकलन के लिए उन्होंने मुख्यालय की एक कमेटी गठित करने के भी निर्देश दिए। सोमवार को पंचकूला हेड क्वार्टर से अधिकारी मेघना नारनौंद व बास अनाज मंडी का दौरा कर नुकसान के आकलन के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय करेगी।
अनाज मंडी से पानी की निकासी न होने, हजारों मीट्रिक टन गेहूं हुआ खराब
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम दृष्टया अनाज मंडी से पानी की निकासी न होने और अधिकारियों की लापरवाही के कारण हजारों मीट्रिक टन गेहूं का नुकसान हुआ लगता है। उन्होंने कहा कि किसी के साथ भी गलत नहीं होने दिया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी आढ़ती या किसान का कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले क्षेत्र के लोगों ने मुख्य रूप से बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज, गली, बीपीएल राशन कार्ड सहित अन्य समस्याएं उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। उपमुख्यमंत्री ने मौके पर ही समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी आदेश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जाएगा। इस अवसर पर पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक, एसडीएम विकास यादव, उपमुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर सतीश बेनीवाल, जजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल बांडाहेड़ी, अमित बूरा, ओमप्रकाश खरबला, राजबीर संधू, अमरजीत मलिक, मनजीत कापड़ो, छन्नो देवी, सेवापति पानु, अनिल दूहन, ईश्वर सिंघवा, कुलबीर उर्फ ढिल्लू, योगेश गौतम, भगता पेटवाड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
युवक ने लहराए काले झंडे
जिस समय उपमुख्यमंत्री दादा देवराज धर्मशाला के एक कमरे में लोगों की समस्याओं का निपटारा कर रहे थे, उसी समय एक युवक शिल्लू लोहान वहां पर आया और दोनों हाथों में काले झंडे लहराए और हरियाणा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर ले गए।
अनूप धानक से पहले गौतम का सम्मान होना चाहिए था तो वे आकर मांग करें
जेजेपी के नारनौंद से विधायक का पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाने को लेकर पूछने पर बताया कि उन्होंने नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम को पूरा मान-सम्मान दिया और जेजेपी के कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही वो विधायक बने हैं। जो हमारे बुरे समय में भी हमारे साथ रहे हैं, पहले उनको मान-सम्मान मिलना चाहिए था। उन्होंने विधायक पद छोड़कर हमारा साथ दिया था। हमने अनूप धानक को पूरा सम्मान दिया है, अगर वो ये कहते हैं कि अनूप धानक से पहले उनका सम्मान होना चाहिए था तो वे आकर मांग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें