फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक व तीन वर्षीय बच्चे सहित छह मिले कोरोना पॉजिटिव केस

विज्ञापन
जाट धर्मशाला में बने कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करतीं सिविल सर्जन डॉ. रत्ना भारती। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
जिले की कोविड-19 दोनों लैब से शनिवार को आई रिपोर्ट में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो चिकित्सक व तीन वर्षीय बच्चे सहित छह मिले कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से दो की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की और दो की गुरुग्राम की मिली है। एक सोरखी गांव निवासी युवक की हिस्ट्री विभाग को अभी तक नहीं मिल पाई है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 178 से बढ़कर 184 पर जा पहुंचा है।
विज्ञापन

विभाग ने इन सभी संक्रमित मरीजों को एंबुलेंस के जरिये लक्षण के हिसाब से जाट धर्मशाला और अग्रोहा धाम में बने कोविड-19 केयर सेंटर में रेफर कर दिया है। विभाग की तरफ से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीम के साथ इन सभी संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
ये है संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री
हांसी शहर की पुरानी कचहरी एरिया निवासी बुजुर्ग व्यक्ति 17 जून को दिल्ली से अपने घर लौटा था। संक्रमित बुजुर्ग प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। शहर के सोनी मार्केट एरिया निवासी तीन वर्षीय संक्रमित बच्चा 18 जून को अपने माता-पिता के साथ दिल्ली से अपने घर लौटा था। हालांकि संक्रमित बच्चे के माता-पिता और छह माह के एक भाई की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीसवाला गांव निवासी 32 वर्षीय संक्रमित युवक कुछ दिन पहले ही लखनऊ से अपने गांव लौटा था। मेहंदा गांव निवासी संक्रमित युवक 13 जून को गुरुग्राम से लौटा था। सोरखी गांव निवासी संक्रमित युवक की विभाग को पूरी हिस्ट्री नहीं मिल पाई है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज का संक्रमित मिला हड्डी रोग चिकित्सक 19 जून को गुरुग्राम से अपनी ज्वाइनिंग के लिए मेडिकल कॉलेज में लौटा था
विज्ञापन

इन मरीजों की जिले में ही की गिनती
विभाग के अनुसार शुक्रवार को मिले अग्रसेन कॉलोनी निवासी संक्रमित युवक, लुदास गांव निवासी दंपती दिल्ली से लौटे हैं। शहर की जिंदल कॉलोनी में मिले बिहार निवासी मजदूर, बड़वाली ढाणी निवासी महिला, नलवा निवासी और एक अन्य संक्रमित युवक, हिसार निवासी युवक की गिनती शनिवार को हिसार जिले में ही की गई है।
संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों सहित 35 लोगों के लिए सैंपल
डॉ. रवि चौहान और एलटी राकेश कुमार की टीम ने शनिवार को कंटेनमेंट जोन अग्रसेन कॉलोनी और मॉडल टाउन से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए करीब 22 लोगों की सैंपल लिए। डॉ. बंसीलाल बेनीवाल और टीओ वेदव्रत की टीम ने शनिवार को नौ लोगों के सैंपल लिए। उधर ट्राईएज में शनिवार को फ्लू संबंधित जांच कराने के लिए 200 से अधिक लोग पहुंचे। इनमें से करीब 92 लोगों में संदिग्ध लक्षण मिले तो चिकित्सक द्वारा उन सभी लोगों के सैंपल लिए गए।
400 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव
जिला अस्पताल की तरफ से शुक्रवार सुबह दोनों लैब में भेजे गए करीब 400 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब अस्पताल की तरफ से फील्ड टीम द्वारा जिले में फील्ड के दौरान और फ्लू क्लीनिक में जांच के लिए आए करीब 400 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। वही दोनों लैब द्वारा करीब 20 लोगों की रिपोर्ट अंडर प्रोसेस रखी गई है जो रविवार को आएगी।
वर्जन
जिले में शनिवार को नौ नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। उन सभी को कोविड-19 केयर सेंटर में भेज दिया गया है। अग्रोहा धाम के कोविड-19 केयर सेंटर में दाखिल संक्रमित मरीजों की खाने-पीने व अन्य समस्याओं के बारे में समाधान कर दिया गया है।
- डॉ. रत्ना भारती, सिविल सर्जन, हिसार
वर्जन
एक ऑर्थो चिकित्सक संक्रमित मिला है, जो शुक्रवार को अपनी ड्यूटी जॉइनिंग करने के लिए गुरुग्राम से लौटा था। जॉइनिंग से पहले डॉक्टर कॉविड 19 टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है।
- डॉ. गोपाल सिंघल, डायरेक्टर, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, हिसार
अग्रोहा मेडिकल में संक्रमित चिकित्सक के संपर्क में आए सभी कर्मियों के लिए सैंपल
अग्रोहा। मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में ऑर्थो विभाग का एक डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके संपर्क में आए मे 45 स्वास्थ्यकर्मियों को अग्रोहा धाम में क्वारंटाइन कर दिया गया और कुल 65 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें