हिसार के पड़ाव चौक पर ठीकरी पहरे के दौरान उपस्थित समिति के सदस्य।
हिसार। पड़ाव चौक पर एमआरएफ सेंटर बनाए जाने के विरोध में पड़ाव भाईचारा सेवा समिति ने ठीकरी पहरा लगाने का फैसला लिया है। भाईचारा समिति के सदस्य दिन-रात ठीकरी पहरा देकर कचरे का पॉइंट खत्म करवाएंगे। शनिवार को रात के समय भी ठीकरी पहरे पर रहे।
पड़ाव से बरवाला चुंगी और जहाजपुल तक के क्षेत्र को सुंदरीकरण में बदलने के लिए विभिन्न जगहों पर पेड़ पौधे व बेंच गमले आदि लगाए जाएंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरीके से पूरे क्षेत्र के अंदर हम सीसीटीवी कैमरे से भी लोगों को जागरूक करेंगे। कोई भी पशु सड़क पर नहीं दिखेगा। निगम के सहयोग से खुले में कचरा डालने वाले के ऊपर जुर्माना करवाएंगे। रोड पर हरा चारा डालने वालों को भी जागरूक करेंगे। 14 जनवरी को सुबह 11 बजे गुर्जर अहीर धर्मशाला पड़ाव चौक में होने वाली बैठक में बड़ा फैसला लिया जाएगा। इस मौके पर कपूर सिंह, एडवोकेट कृष्ण खटाना पूर्व पार्षद, डॉ सुमित गुर्जर, प्रदीप गुर्जर, एडवोकेट विकास यादव, अशोक राय वर्मा, यशपाल वर्मा, विनोद ठाकुर, जोगिंदर सैन, नरेश गुर्जर, एडवोकेट ओमप्रकाश यादव, प्रदीप यादव, संदीप यादव, ओमप्रकाश छांगा, मनोज वर्मा, प्रवीण गुरी, संजय यादव, आकाश यादव, गब्बर गुर्जर आदि मौजूद रहे।