फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: डियर पार्क में वन्यजीवों के लिए एक करोड़ की लागत से बनेगा ऑपरेशन थियेटर, ICU रूम की होगी सुविधा

Sun, 18 Sep 2022 07:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अश्वनी कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

घायल, हादसे में चोटिल हुए वन्य जीवों का यहां उपचार होगा। तत्काल उपचार के लिए प्रयोगशाला से लेकर आईसीयू रूम की सुविधा होगी। एक स्पेशलिस्ट चिकित्सक व एक वीएलडीए की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
हिसार के डियर पार्क में हिरण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में धांसू रोड पर बने डियर पार्क में वन्य जीवों के तुरंत उपचार के लिए एक करोड़ की लागत से ऑपरेशन थियेटर बनाया जाएगा। हिसार सहित छह जिलों से पहुंचने वाले घायल व हादसों में चोटिल हुए वन्य जीवों का उपचार होगा। जरूरत पड़ने पर उनका ऑपरेशन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा यहां प्रयोगशाला से लेकर आईसीयू ( इंटेसिव केयर यूनिट) की सुविधा होगी और दवा देने के लिए मेडिकल स्टोर होगा। इसको लेकर वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ की ओर से जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर सरकार के पास भेजा जाएगा। उसके बाद प्रस्ताव मंजूरी के लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया दिल्ली को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें : Lumpy: बंगलूरू की कंपनी बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड बनाएगी लंपी की वैक्सीन, पांच कंपनियों ने किया था आवेदन
विज्ञापन


बता दें कि डियर पार्क में बनने वाले ऑपरेशन थियेटर में हिसार के अलावा सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, चरखी दादरी से पहुंचने वाले वन्य जीवों का ऑपरेशन होगा। वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ वेदप्रकाश ने बताया कि 10 व 11 सितंबर को भुवनेश्वर में हुई जू डायरेक्टरों की नेशनल कांफ्रेंस में केंद्रीय वन एवं वन्य जीव पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने जू के निदेशकों को संबोधित करते हुए कहा था कि जीवों में लगातार बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में हमें अभी से तैयार रहने की जरूरत है। जहां-जहां जू, डियर पार्क बने हुए हैं, वहां ऑपरेशन थियेटर भी बनाए जाएं, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर वन्य जीवों का तुरंत उपचार किया जा सके।

यह भी पढ़ें : Hisar: लुवास 3.75 करोड़ से स्थापित करेगा इन्क्यूबेशन सेंटर, किसानों को दिया जाएगा उद्यमी बनने का प्रशिक्षण

डियर पार्क में पोस्टमार्टम हाउस है, मगर डॉक्टर नहीं
डियर पार्क में पोस्टमार्टम हाउस तो बना है, मगर यहां डॉक्टर की सुविधा नहीं है। जब भी पोस्टमार्टम करने की जरूरत पड़ती है तो उस केस में धांसू से वेटेरनरी सर्जन को ही बुलाना पड़ता है। यदि ऑपरेशन करने की नौबत आती है तो उन्हें लुवास में भेजा जाता है। ऑपरेशन थियेटर बनने के बाद उसमें एक स्पेशलिस्ट चिकित्सक व एक वीएलडीए की नियुक्ति की जाएगी। 
विज्ञापन


एक नजर में डियर पार्क

  •  कुल क्षेत्र : 46 एकड़ में
  •  कुल हिरण : 114
  •  प्रजाति : चीतल, चिंकारा, काला और सांभर हिरण
  •  निर्माण वर्ष : 1987


डियर पार्क में ऑपरेशन थियेटर बनने के बाद यहां वन्य जीवों को उपचार होगा। जरूरत पड़ने पर उनका ऑपरेशन भी किया जाएगा। दो से तीन दिन में प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा। इस पूरे काम पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। - वेदप्रकाश, डीएफओ, वन्य प्राणी विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें