फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिसाय में ओपन जिम का सामान चोरी

Tue, 24 Dec 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। सिसाय कालीरामन में नगर पालिका के भवन से ओपन जिम का सामान चोरी हो गया। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरपंच पिंकी ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि ग्राम पंचायत सिसाय कालीरामन में गगनखेड़ी रोड पर नगरपालिका का भवन बना हुआ है। भवन में से ओपन जिम का सामान दिन के समय चोरी हो गया। समान की कीमत लगभग एक लाख पच्चीस हजार से अधिक है।
विज्ञापन


घर से जेवरात और सामान चोरी कर ले गए चोर

हिसार। जिले के गांव बालसमंद स्थित एक घर में घुसकर चोर जेवरात और अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने का केस दर्ज किया है। शिकायत में बालसमंद की रहने वाली कौशल्या ने बताया कि 22 दिसंबर शाम को 4 से 5 बजे घर पर कोई नहीं था। थोड़ी देर बाद जब घर वापस आए तो कमरे के अंदर रखा हुआ सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से सोने के जेवरात और मोबाइल चोरी कर ले गए। जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो मनोज घर से निकलता हुआ नजर आ रहा है।


बाइक चोरी करने मामले में आरोपी गिरफ्तार

हिसार। स्वागत कॉलोनी में नाले के पास बाइक चोरी करने के मामले में 12 क्वार्टर पुलिस चौकी ने महाबीर कॉलोनी निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से चोरी की गई बाइक बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 12 क्वार्टर के रहने वाले रोहित ने 24 नवंबर को स्वागत कॉलोनी के नाले के पास से बाइक चोरी होने की शिकायत दी थी। उक्त मामले में आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें