फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तीन दिन में करीब 10 फीसदी ही हुए दाखिले, दो दिन बढ़ाई गई फीस जमा करने की अंतिम तिथि

Sun, 16 Jul 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कॉलेजों की स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए विद्यार्थी परेशान हैं। वजह यह कि दाखिला के लिए फीस भी ऑनलाइन जमा करना है और पोर्टल की तकनीकी खामी दूर नहीं हो रही है। स्थिति यह है कि वीरवार की शाम को मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद शुक्रवार की शाम को फीस जमा होनी शुरू हुई, लेकिन शनिवार की शाम तक भी केवल 10 फीसदी बच्चे ही फीस जमा कर पाए थे। अब शासन स्तर से फीस जमा करने की अंतिम अवधि दो दिन बढ़ाकर 18 जुलाई कर दी गई है।
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिला के लिए आवेदन से लेकर फीस जमा करने तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। प्रदेश स्तरीय इस पोर्टल पर जैसे ही भीड़ जुटती है, सर्वर डाउन हो जाता है। इधर प्रदेश के 11 जिलों में बाढ़ के कारण इंटरनेट का नेटवर्क भी प्रभावित है। इसका खामियाजा दाखिला के लिए आवेदन करने वालों को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को डीएन कॉलेज पहुंचे ब्रजेश, ओमदत्त, सानिया बल्हारा, कविता, दीक्षा, प्रिंस आदि ने बताया कि 12 तारीख को मेरिट लिस्ट जारी होनी थी, लेकिन 13 की शाम को लिस्ट जारी हुई। इसके बाद पोर्टल हैंग होने के चलते नाम खोजने में ही दिक्कत आने लगी। 14 तारीख को दोपहर बाद जाकर पोर्टल पर नाम सर्च करने का ऑप्शन दिखाई देने लगा। परंतु फीस जमा करने के लिए मैसेज शाम को मिला। यही हालत राजकीय कॉलेज, जॉट कॉलेज, एफसी कॉलेज व इंपीरियल कॉलेज में भी रही।
शाम को बढ़ाई तारीख
दाखिला के लिए जारी शिड्यूल के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट के विद्यार्थियों को 16 तारीख की शाम तक फीस जमा कर अपनी सीट लॉक करनी थी। इसके बाद अगली मेरिट लिस्ट 18 जुलाई को जारी होगी। परंतु पहली मेरिट लिस्ट के विद्यार्थियों को फीस जमा करने में आई दिक्कत को देखते हुए शनिवार की शाम को फीस जमा करने की अंतिम तारीख 16 से बढ़ाकर 18 जुलाई कर दी गई।
विज्ञापन

केवल केंद्रीय पोर्टल पर ही जमा करें शुल्क
पोर्टल पर सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश शुल्क का भुगतान केवल उच्च शिक्षा निदेशालय के केंद्रीकृत प्रवेश पोर्टल पर ही करें। किसी अन्य पोर्टल पर जमा किया गया शुल्क मान्य नहीं होगा। प्रवेश की पुष्टि तभी की जाएगी, जब छात्र केंद्रीकृत प्रवेश पोर्टल (https://admissions.highereduhry.ac.in) पर शुल्क का भुगतान करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें