हिसार। चंडीगढ़ रोडवेज डिपो की ओर से चलाई गई वोल्वो बस में हिसार से सवारियां नहीं मिल रही हैं। 53 सीटों की इस बस में रोजाना हिसार से 10-12 सवारियां ही जा रही हैं। यह बस चंडीगढ़ से शाम 4.45 बजे रवाना होकर रात 8.45 बजे हिसार पहुंचती है। रात को हिसार में बस का ठहराव होता है। सुबह 6.10 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। इस बस में हिसार से चंडीगढ़ का किराया 510 रुपये है।
चंडीगढ़ जाने वाली यह एकमात्र वातानुकूलित बस है। जिसमें तीन एलईडी लगी हुई है। प्रत्येेक सीट पर चार्जर और लाइट की सुविधा दी गई है। वोल्वो बस का किराया साधारण बसों से 215 रुपये अतिरिक्त है। अभी तक इस बस की टिकट काउंटर से लेनी पड़ रही थी। बुधवार से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन बुकिंग में हिसार से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से हिसार की ही बुकिंग होगी।
बस स्टैंड पर कचरा फैलाने और धूम्रपान करने पर काटे 10 चालान
उधर, बस स्टैंड पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को 650 रुपये के 10 चालान काटे गए। इस दौरान पांच चालान बस स्टैंड परिसर में कचरा फैलाने और पांच चालान धूम्रपान करने के काटे गए। इस अवसर पर हिसार डिपो के एसएस सुरेद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर साधुराम, सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार, सब इंस्पेक्टर भागीरथ शर्मा, पारस मौजूद रहे।