फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी भर्ती में फर्जी कागजात पेश करने के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार आर्मी कैंट में हुई भर्ती के दौरान फर्जी कागजात पेश करने के मामले में सदर थाना हिसार पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मिकरान निवासी देवी लाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सदर थाना हिसार में आरोपी देवीलाल के खिलाफ धोखाधड़ी सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत 5 दिसंबर 2015 में केस दर्ज किया गया था। मामले में जांचकर्ता सहायक उप निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी देवी लाल ने आर्मी भर्ती के आवेदक रामबीर को फर्जी विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र यानी एसएलसी दिया था। आरोपी मंगाली गांव में सनराइज पब्लिक स्कूल के नाम से स्कूल चलाता है। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है। थाना सदर हिसार में एआरओ हिसार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि आर्मी भर्ती के के दौरान कागजात वेरिफिकेशन में 47 आवेदकों के कागजात में गड़बड़ी पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें