फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पहुंचेंगे एक लाख 5 हजार टीके, जहाजपुल पशु अस्पताल में होगा भंडारण

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पशुपालन विभाग को मंगलवार को एक लाख 5 हजार गॉट पॉक्स टीके मिलेंगे। यह डोज जहाजपुल के पास बने पशु अस्पताल के भंडारगृह में रखे जाएंगे। यहां से सभी पशु अस्पतालों को उनकी जरूरत के मुताबिक टीके दिए जाएंगे। विभाग की 86 टीमें जिले की 55 हजार पशुओं को टीके लगाएंगी। इसके अलावा लुवास की 39 टीमें 51 गोशालाओं में 51 हजार गोवंश का टीकाकरण करेंगी।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. श्रीभगवान ने बताया कि जिले में टीकाकरण को एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा। जिले में करीब एक लाख 6 हजार गोवंश है। इसमें गोशालाओं में 51 हजार गोवंश है। जिसे टीकाकरण के लिए लुवास की टीमें काम करेंगी। अन्य गोवंश को टीकाकरण करने के लिए पशुपालन विभाग ने 86 टीमों का गठन किया है। हर टीम में चार सदस्य होंगे। यह टीम मंगलवार से ही काम शुरू कर देंगी। मंगलवार शाम तक जिले को डोज मिलने के आसार हैं। जिसके बाद मंगलवार से ही टीका वितरण शुरु करेंगे। डॉ. श्रीभगवान ने कहा कि अब तक मिली सभी डोज को लगाया जा चुका है। गोशालाओं को विशेष सावधानी के निर्देश दिए गए हैं। गोशालाओं से लगातार संपर्क भी किया जा रहा है।
स्वाइन फ्लू को लेकर एडवाइजरी
पानीपत और रोहतक में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध केस मिलने के बाद पशुपालन विभाग को अलर्ट किया गया है। किसी भी पशु में लक्षण दिखने पर तुरंत उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट करना होगा। ऐसे पशु को आइसोलेट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें