फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 262 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में वैक्सीन लगवाता व्यक्ति। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। हांसी से भाजपा विधायक विनोद भयाना सहित शनिवार को जिले में 262 कोरोना संक्रमित मिले। यह तीसरी लहर में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा रहा। वहीं अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती 30 वर्षीय युवक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। तीसरी लहर में यह दूसरी मौत है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक मरीज भिवानी जिले के बवानीखेड़ा का रहने वाला था। जिले में 810 सक्रिय मरीज हो गए हैं। इनमें 57 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को 39 विद्यार्थी, 26 जिदंल फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी संक्रमित मिले।
तेजी से फैल रहे वायरस से आम लोग ही नहीं, बल्कि चिकित्सक भी संक्रमित हो रहे हैं। अब तक 49 चिकित्सक संक्रमित हो चुके है। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 2500 होम आइसोलेट किट की डिमांड भेजी थी, जिनमें 1000 मिल गई हैं।
विज्ञापन

बढ़ाए जा रहे संसाधन
कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग संसाधन बढ़ा रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में 100 ऑक्सीजन बेड तैयार किए गए हैं। 20 वेंटिलेटर बेंड की सुविधा है। जिसमें से 8 बच्चों के लिए 12 बडों के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं लोग टीका भी लगवा रहे हैं। शनिवार को 5059 लोगों ने टीका लगवाया।
टीका लगने से कम हो जाता है वायरस का खतरा
लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। टीकाकरण से वायरस का खतरा काफी कम हो जाता है। अगर किसी को वैक्सीन के बाद भी कोरोना हो जाता है तो उसको जान का खतरा नहीं रहता। कोरोना वायरल संक्रमण है। इसलिए जब तक 100 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण नहीं होगा तब तक यह फैलता रहेगा।
डॉ. रत्ना भारती, सीएमओ, हिसार।
टीबी वार्ड में भर्ती युवक को जांच मिला था कोरोना
महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के कोविड अस्पताल में भर्ती बवानीखेड़ा के 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह मरीज अस्पताल के टीबी वार्ड में भर्ती था। टेस्ट किए जाने पर उसे कोरोना की भी पुष्टि हुई।
मेडिकल कॉलेज में 10 कोरोना मरीज भर्ती
मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी एवं डीएमएस डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि कुल 12 मरीज भर्ती हैं। जिनमें से 10 कोरोना पॉजिटिव व दो ब्लैक फंगस के मरीज हैं। शनिवार को 62 लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए गए, जिसमें 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 6 पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। 2 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। एक मरीज की रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। करोना नियमों के अनुसार युवक का शव स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है। 2 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें