हांसी टोल प्लाजा पर बैठक करते हुए किसान। संगठन
- फोटो : 1
हांसी। रामायण टोल प्लाजा पर 30 मार्च को किसान महापंचायत होगी, जिसमें प्रदेश स्तर के किसान जुटेंगे। महापंचायत में पंजाब में गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को रिहा करने की मांग की जाएगी। किसानों ने कहा कि नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो महापंचायत में किसान आगामी योजना तैयार करेंगे। इससे पहले किसान 28 मार्च को हिसार में उपायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे। यह जानकारी मंगलवार को जिला प्रधान दशरथ मलिक ने दी।
बैठक भारतीय किसान नौजवान यूनियन हिसार के जिला प्रधान दशरथ मलिक की अध्यक्षता में हुई। इसमें दशरथ मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र व पंजाब सरकार ने 19 मार्च को हरियाणा पंजाब बॉर्डर से किसानों को हटाया और किसान नेताओं को धोखाधड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसमें प्रदेश के भी कई नेता पंजाब पुलिस की हिरासत में हैं। इसी संबंध में बैठक हुई। जिसमें फैसला लिया कि सभी किसान मोर्चे मिलकर 28 मार्च को जिला मुख्यालय हिसार में उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपेंगे। 30 मार्च को एक बड़ी महापंचायत पंचायत का आयोजन रामायण टोल प्लाजा पर किया जाएगा, जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से हर्षदीप गिल मोठ, रामायण टोल प्लाजा कमेटी के प्रधान राजू खरड़, कैलाश मलिक, जगबीर माजरा, कृष्ण मलिक देपल, बिंद्र हुड्डा, राजेश फौजी आदि उपस्थित रहे।