फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जमीन में बिछेगी केबल, बिजली चोरी रुकेगी, लाइनलॉस नहीं होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चेतन वर्मा
विज्ञापन

हिसार। बिजली निगम शहर में बिजली सप्लाई की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की योजना बना रहा है। शहर में बिजली के तारों को जमीन के अंदर किए जाने का प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। गुरुग्राम की तर्ज पर अब हिसार और फरीदाबाद सर्कल में बिजली निगम की ओर से जमीन के अंदर केबल बिछाई जाएगी। अंडर ग्राउंड केबल होने पर बिजली चोरी करना संभव नहीं होगा। इसके अलावा लाइनलॉस भी नहीं हो सकेगा।
हालांकि यह योजना सिर्फ शहरी क्षेत्रों में ही शुरू की गई है। इस योजना के अंदर जहां-जहां 11केवी की लाइनें और डिस्ट्रूब्यूशन ट्रांसफार्मर लगे हैं, उसी दायरे में जमीन के अंदर तार बिछाया जाएगा, ताकि खुले आसमान के नीचे हाई वोल्टेज के तार लटकने की समस्या से मुक्ति पाई जा सके। अंडरग्राउंट केबल प्रोजेक्ट की मदद से शार्ट-सर्किट से बचाव, सुचारु रूप से बिजली सप्लाई देने और ट्रांसफार्मर गिरने से बिजली सप्लाई बाधित होने की समस्या से निपटा जा सकेगा। इसके लिए बिजली निगम ने एसई से रिपोर्ट मांगी है कि पहले प्रथम चरण में किन क्षेत्रों में केबल बिछाई जा सकती है, ताकि मंथन कर कवायद शुरू की जा सकें। इस योजना के अंतर्गत जो भी फीडर जुड़ेंगे। उनमें 150 एमपी बिजली सप्लाई दी जाएगी, ताकि कोई फॉल्ट आता है तो दूसरे फीडर के पास भी लोड सहने की क्षमता हो। लाइनलॉस भी घटेगा। संवाद
विज्ञापन

ये लगेंगे उपकरण
- रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम : हर 3 किलोमीटर के दायरे में लगे फीडर को रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा, ताकि छोटे से छोटे हिस्से में फॉल्ट आता है तो केवल उसी हिस्से की बिजली कट कर समाधान किया जा सके।
- रिंग मेन सिस्टम : दो से तीन फीडरों को लिंकिंग के सहारे जोड़ा जाएगा, ताकि यदि किसी फीडर की लाइन में समस्या आती है तो उसके लोड को दूसरे लाइन पर डाला जा सकें। यह रिंग मेन सिस्टम से ही संभव होगा।
विज्ञापन

हिसार सर्कल में अंडर ग्राउंड केबल प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। जहां 11केवी वोल्टेज की लाइनें और डिस्ट्रूब्यूशन ट्रांसफार्मर लगे हैं वहां केबल को जमीन के अंदर बिछाया जाएगा। यह योजना केवल शहरी क्षेत्रों में ही लागू होगी। - एसएस राय, एसई, हिसार सर्कल, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें