फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एक माह से लापता लड़की का नहीं लगा सुराग, ग्रामीणों ने जताया रोष

Mon, 28 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के गांव किनाला से एक माह पूर्व रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई लड़की का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को उकलाना पुलिस थाने पहुंचकर लड़की की शीघ्र बरामदगी की मांग की। ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए सोमवार को पुलिस अधीक्षक, हिसार से मुलाकात करने की बात कही है।
विज्ञापन


रविवार को गांव किनाला से अजय कुंडू, सरपंच हरदीप, पूर्व सरपंच कृष्ण किनाला, सत्यवान चहल और रघुवीर मास्टर सहित अन्य ग्रामीण उकलाना थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले गांव की एक लड़की घर से बिना किसी को बताए अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने तुरंत मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई और अपनी ओर से भी लगातार तलाश की, लेकिन अब तक पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिली है।
ग्रामीणों ने बताया कि लड़की के लापता होने के इतने दिन बीत जाने के बावजूद न तो उसकी कोई जानकारी मिली है और न ही जांच में कोई प्रगति नजर आ रही है जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई और कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण इकठ्ठा होकर कोई फैसला लेंगे। अजय कुंडू ने बताया कि अब परिजनों को साथ लेकर सोमवार को हिसार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की जाएगी और कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें