व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए।
हिसार। व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक रविवार को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लगातार उद्योग पिछड़ने, बिजली की दरों में बढ़ोतरी करने पर व मार्केट फीस ज्यादा होने पर चर्चा की गई।
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश में राइस, कपास व दाल मिल ठप होती जा रही है। यहां तक की सरकार की ओर से कोई सुविधा न देने पर प्रदेश में गांव स्तर पर छोटे व मध्यम उद्योग 70 प्रतिशत बंद हो चुके हैं।
बजरंग गर्ग ने कहा कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तरांचल में उद्योग लगाने पर सरकार की तरफ अनेकों प्रकार की रियायतें व सुविधा दी जा रही है। हरियाणा में धान, नरमा व गेहूं पर चार प्रतिशत मार्केट फीस बहुत ज्यादा है।