फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नाै टीमों ने 120 जगहों पर पकड़ी बिजली चोरी, 1.01 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की नौ विशेष टीमों ने हिसार शहर, हिसार ग्रामीण और हांसी डिविजन में एक साथ कार्रवाई कर 120 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। निगम ने इन मामलों में 231 किलोवाट से अधिक की अवैध बिजली खपत उजागर करते हुए आरोपियों पर 1 करोड़ 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी टीमों के साथ रहा। अचानक हुई इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में खलबली मच गई। निगम अधिकारियों के अनुसार लाइन लॉस कम करने और ईमानदार उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

टीमों के साथ पुलिस बल भी रहा

बिजली निगम के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नौ विशेष टीमों का गठन किया गया था। विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी साथ रहा। टीमों ने हिसार शहर के संवेदनशील इलाकों के अलावा आदमपुर, अग्रोहा, बरवाला, बालसमंद, हांसी, मुंढाल, नारनौंद और उमरा क्षेत्र के कई गांवों में दबिश दी।
विज्ञापन


जानिये...किस डिविजन में कितनी पकड़ी गई चोरी

निगम के आंकड़ों के अनुसार हिसार ग्रामीण डिविजन में 61 स्थानों पर 120 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। हांसी डिविजन में 55 जगहों पर 104 किलोवाट और हिसार शहर डिविजन में चार स्थानों पर सात किलोवाट की चोरी सामने आई। तीनों डिविजन में कुल 120 स्थानों पर 231 किलोवाट से अधिक की बिजली चोरी पकड़ी गई और 1.01 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

जुर्माना न भरने पर दर्ज होगी प्राथमिकी

जिन परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है वहां नियमानुसार जुर्माने के नोटिस जारी किए गए हैं। निर्धारित समय में जुर्माना जमा नहीं कराने पर संबंधित धाराओं के तहत पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी। साथ ही बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी।



तीनों डिविजन में नौ टीमों ने अभियान चलाकर 120 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी है। उपभोक्ता किसी भी प्रकार से कट मारकर या मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी न करें। बिजली चोरी गंभीर अपराध है।
विज्ञापन


- अविनाश यादव, एसई, हिसार सर्कल, डीएचबीवीएन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें