फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में अनाज मंडी में मरी मिलीं 8 गाय, अबतक 12 की मौत

Tue, 29 Nov 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
सड़क पर पशृ
विज्ञापन
न्यू अनाज मंडी और सेक्टर 14 के एरिया में एक साथ करीब आठ गाय मृत मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके अलावा पूरे शहर में अलग-अलग स्थानों पर चार और कुल मिलाकर 12 मृत गाय मिली हैं। एक ही दिन में इतनी संख्या में मृत गाय मिलने से गो प्रेमियों में रोष फैल गया। सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम ने मौका स्थल का मुआयना किया। उधर गो सेवकों ने गायों का शव देर शाम तक नहीं उठाने दिया। मामले की सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी। पुलिस ने हालांकि देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की। अनुमान लगाया जा रहा है कि मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है। पशुपालन विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि मंगलवार को मृत पशुओं का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असलियत सामने आएगी।
विज्ञापन


यहां-यहां मिलीं मृत गायें
अनाज मंडी एरिया में सुबह के समय अलग अलग जगहों पर करीब 6 मृत गाय मिली। इसके साथ लगते सेक्टर 14 व सुंदर नगर में एक-एक गाय मृत मिली। शहर के अन्य स्थान पटेल नगर से 2, मॉडल टाउन से 1 व शांति नगर गोशाला से मृत गाय की सूचना नगर निगम कार्यालय में पहुंची। मामले की सूचना के बाद नगर निगम के सीएसआई सुभाष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाय उठवाने के लिए कहा तो गो सेवकों ने इनकार कर दिया। पहले गो सेवकों ने पुलिस व पशुपालन विभाग को सूचना दी।

जहरीला पदार्थ भी हो सकता है कारण
अनाज मंडी में मिली गायों के नाक से खून बहा हुआ था। मृत पशुओं की गर्दन भी मुड़ी हुई थी। पशु चिकित्सकों के अनुसार फूड प्वॉयजनिंग मौत का कारण हो सकता है। मंडी में दुकानों के बाहर अनाज पड़ा रहता है। गोदाम में स्टोर किए गए अनाज में जहरीली दवा रखी जाती है। अंदेशा जताया जा रहा है कि कुछ जहरीली दवाइयां अनाज के साथ या कचरे में पड़ी हो। इस कचरे में पशुओं ने मुंह मार लिया हो जिनसे उनकी मौत हो गई हो।
विज्ञापन


पूरा दिन होता रहा ड्रामा, नहीं उठी मृत गाय
शहर में एक साथ इतनी संख्या में गायों के शव मिलने के बाद पूरा दिन ड्रामा चलता रहा। व्यापारी से लेकर एक दो गो सेवक नगर निगम, मार्केट कमेटी, पशुपालन विभाग व मीडिया को फोन करते रहे। रविवार रात में मरी हुई गायों के शवों को सोमवार देर शाम तक नहीं उठाने दिया गया।

इनका कहना है
मृत गायों का पोस्टमार्टम करने के लिए टीमें गठित कर दीं हैं। चिकित्सकों की टीम ने अनाज मंडी में शवों का मुआयना किया है। शव जल्द ही उठवा लिए जाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पशुओं की मौत का कारण पता चलेगा।
- डॉ. रविंद्र हुड्डा, उप निदेशक, पशुपालन विभाग

अनाज मंडी व इसके आसपास के इलाके में करीब 8 से ज्यादा गाय मरने की सूचना आई थी। इसके अलावा मॉडल टाउन, पटेल नगर, शांति नगर स्थित गोशाला से भी मरी हुई गाय उठाने के लिए फोन आया था।
- विक्की, मुर्दा पशु लिफ्टिंग ठेकेदार

नहीं हो पाया शहर पशु मुक्त, लगातार मर रहे हैं गोवंश
शहर पशु मुक्त नहीं हो पाया है। 1 अक्तूबर तक नंदी मुक्त हिसार का दावा करने वाले प्रशासन के सारे दावे फेल हैं। हर रोज गोवंश मर रहा है। यहां तक कि हाल ही में नगर निगम के धांसूरोड स्थित बाड़े में पशुओं के मरने का मामला सामने आया था। वहां हर रोज करीब 4 से 5 पशुओं के मरने की सूचना थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें