फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: झाड़ियों में रोती हुई मिली नवजात बच्ची, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में करवाया गया भर्ती

Mon, 05 May 2025 03:51 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

अग्रोहा में एक नवजात बच्ची झाड़ियों में पड़ी मिली है। नवजात बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची को अस्पताल में दूध पिलाती एक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्रोहा में जल घर के पास झाड़ियों से एक नवजात बच्ची मिली है। आसपास के लोगों ने झाड़ियों से आ रही बच्ची की रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कंटीली झाड़ियों से बच्ची को दस्तयाब किया गया। नवजात बच्ची को तुरंत प्रभाव से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। पुलिस नवजात की मां के पहचान के लिए प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने जताया इंफेक्शन का खतरा 

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के नीकू वार्ड में नवजात बच्ची को भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने इंफेक्शन का खतरा देखते हुए बच्ची के टेस्ट किए हैं। अस्पताल में एक महिला ने नवजात बच्ची को दूध पिलाया जिसके बाद बच्ची ने रोना बंद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच 

डॉक्टरों ने बताया कि अभी बच्ची के टेस्ट किए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही बच्ची के स्वास्थ्य को लेकर सही जानकारी मिलेगी। प्राथमिक जांच में बच्ची को स्वस्थ पाया गया है। दूसरी ओर पुलिस ने बच्ची की मां तक पहुंचने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आस-पास की दुकानों और मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बीते तीन दिनों में हुई डिलीवरी का ब्यौरा भी आस-पास के अस्पतालों से मांगा है जिसमें बेटियों को जन्म देने वाली महिलाओं की लिस्ट तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें