फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज लाइन न डलने के कारण अटका अंडरपास का निर्माण : मनोहरलाल सोनी

Mon, 05 May 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कोर्ट कॉलोनी फाटक पर प्रस्तावित अंडरपास का निर्माण कार्य जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवरेज लाइन न बिछाए जाने के कारण अटका हुआ है। वरिष्ठ नागरिक मनोहरलाल सोनी ने बताया कि सिरसा में फिलहाल सिर्फ एक ओवरब्रिज है, जबकि यहां से 26 सवारी ट्रेनें, मालगाड़ियां और पेट्रोलियम टैंकरों का संचालन होता है। इससे फाटक पर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

सोनी ने कहा कि फाटक बार-बार बंद रहने से आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार गाड़ियों की क्रॉसिंग के चलते स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। लोगों को इस समस्या से राहत दिलाने के लिए कोर्ट कॉलोनी फाटक पर अंडरपास बनाए जाने की योजना बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि अंडरब्रिज का निर्माण कार्य तभी शुरू हो सकता है जब जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवरेज लाइन डाली जाए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से बार-बार संपर्क किया, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सोनी ने अधिकारियों से अपील की है कि जनहित को देखते हुए सीवरेज लाइन डालने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि अंडरब्रिज निर्माण की राह में आ रही रुकावट दूर हो और शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

सीडीएलयू की भूमि पर जमा गंदे पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछानी शुरू

सिरसा। शहर के मेडिकल कॉलेज के साथ लगते चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) की जमीन पर सालों से गंदा पानी भरा है। मेडिकल कॉलेज के बने गंदे पानी के तालाब की अब विभाग सुध लेने जा रहा है। इसको लेकर लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जा चुका है। इससे सीवरेज का गंदा पानी यहां पर जमा न हो और गर्मी के मौसम में बदबू के कारण लोगों को परेशानी न हो।
बता दें कि मेडिकल कॉलेज के मुहूर्त के समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आने पर एक बारगी पाइप लाइन फुटपाथ पर विभाग के अधिकारियों ने रख दी थी। गर्मी के मौसम में दुर्गंध के कारण मिनी बाईपास पर सुबह, शाम घूमने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
इस दुर्गंध भरे माहौल से बचने के कारण लोगों ने इस मार्ग से गुजरना बंद कर दिया है। विवि में आने वाले विद्यार्थियों को इस समस्या का सामना रोजाना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, गर्मी के मौसम में रात के समय इस सड़क पर बहुत बुरे हालात होते हैं।
अधिकारियों के अनुसार इस जोन में पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही यह टुकड़ा डाल दिया जाएगा। इसके बाद गंदे पानी की निकासी की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी। केलनिया डिस्पोजल को लेकर चल रहा कार्य लगभग पूर्ण होनी की स्थिति में है। वहीं, गर्मी के मौसम में हालत को देखते हुए पहले ही कार्य को पूर्ण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें